• Home
  • Articles
  • Interviews
  • Magazine
    • Subscription
    • Current issue
    • Previous issues
  • Current Affairs
  • Advertise with us
  • Contact Us
    • Contact Address

English Issue


 
Current Issue May 2012


 

Previous Issue April 2012

Current Issue

Download Current Issue: May 2012


Download Previous Issue: April 2012

Download Previous  Issue: March 2012

Primary links

  • Home
  • Articles
  • Interviews
  • Magazine
    • Subscription
    • Current issue
    • Previous issues
  • Current Affairs
  • Advertise with us
  • Contact Us
    • Contact Address

Links





WWW.UPSCPORTAL.COM - India's Largest Community for IAS Aspirants
 




Anchal Niyas

ECS Consultancy

Secondary links

  • Why Dialogue India?
Home » Blogs » admin's blog

Posted Wed, 02/01/2012 - 20:59 by admin

New Page 1

सरकार की ओर से तैयार एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हाल के दिनों में देश में नकली नोटों के चलन में 400 फीसदी की वृद्धि हुई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के फाइनेंसियल इंटेलीजेंस यूनिट (एफआईयू) की ओर से तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2010-11 में 35 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट के 4,23,539 मामले पकड़े गए। इसी तरह वित्त वर्ष 2009-10 में नकली नोट के कुल 1,27,781 मामले पकड़े गए थे। रिपोर्ट के अनुसार नकली नोट चोरी छिपे देश के बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेक्टर तक पहुंच जाते हैं। नकली नोट जब्त किए जाने की खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की टीम ने 2.24 करोड़ रुपये की नकली नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए एफआईयू की ओर से सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, कस्टम, पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को बार-बार सचेत किया जाता है।
वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 500 रुपये के नकली नोट तैयार किए जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार नकली नोट लेनदेन के कुल मूल्य का 60.74 फीसदी 500 रुपये के नोट की शक्ल में होते हैं। वैसे बाजार में 1000 के नोट का चलन बढ़ने के साथ ही इनके नकली नोट की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 10-11 में 1000 रुपये के नकली नोट काफी संख्या में पकड़े गए।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा 12 राज्यों में छापे मारकर भारी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा बरामद किए जाने के बाद अब शक की सुई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर घूम रही है। एजेंसी का मानना है कि आईएसआई पाकिस्तान के चार शहरों में नकली भारतीय नोट छपवा रही है।
खुफिया सूत्रों का कहना है कि आईएसआई पाकिस्तान के कराची, क्वेटा, पेशावर और लाहौर शहरों में नकली भारतीय नोट छपवाती है। इनमें कराची के मलेर कैंट में छपने वाले नोट असल भारतीय नोट से एकदम मिलते-जुलते हैं और उनकी क्वालिटी काफी अच्छी है। इन नोटों में सिक्योरिटी थ्रेड और आप्टिकल वैरियेबल इंक भी हैं इसलिए इनकी सबसे ज्यादा मांग है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए का मानना है कि भारत में सबसे बड़ा नकली नोट रैकेट चलाने वाला नेटवर्क ढाका स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों की मदद से चल रहा है। सूत्रों ने दावा किया कि ढाका स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी कराची से नकली भारतीय नोट पहले बांग्लादेश मंगाते हैं। तकनीकी एवं अन्य खुफिया जानकारी के आधार पर एनआईए ने महसूस किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई कराची के मलेर कैंट इलाके में एक उच्च सुरक्षा वाले प्रेस में काफी अच्छी क्वालिटी के नकली भारतीय नोट छपवा रही है।

  • admin's blog
  • Login to post comments
 

© 2010 Dialogue India Magazine.