Shadow

प्रतियोगी पुस्तकें

झारखंड लोक सेवा द्वारा आयोजित प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी
हर राज्य द्वारा संचालित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं तैयारी करने वाली पुस्तक सबसे महत्वपूर्ण होती है। वंदना शेजवलकर द्वारा रचित झारखंड एक परिचय नामक पुस्तक ऐसी ही एक पुस्तक है जिसमें राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुसार तथ्यों को प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक में राज्य की कला संस्कृति और राजनीतिक विविधता को बहुत ही बखूबी प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक राज्य की सूचनाओं को आज के अनुसार अद्यतन रखा है। इस पुस्तक में तथ्यों का रणनीतिक रूप से योजना बनाकर ही प्रस्तुतिकरण किया गया है। चूंकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए योजना बनाकर अध्ययन करना ही प्रतियोगी परीक्षाओं की पहली शर्त होती है। अत: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लिखना बहुत ही अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है। तमाम तरह की कसौटियों पर यह पुस्तक एकदम खरा उतरती है। राज्य सेवा के लिए आयोजित परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से लिखी गयी इस पुस्तक में तथ्यों, योजनाओं और मानचित्र का भी परीक्षानुसार ही समावेश किया गया है। कई अध्यायों में विभाजित यह पुस्तक हर प्रकार की नवीनतम जानकारियों से परिपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा द्वारा आयोजित प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी
हर राज्य द्वारा संचालित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी किस्मत आजमाने वाले विद्यार्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है कि वे किस पुस्तक से अपनी परीक्षाओं की तैयारी करें। आखिर वे ऐसा क्या पढ़ें जिससे वे इन परीक्षाओं में सफल हो सकें। सफल होने के लिए जितना आवश्यक है व्यक्ति की व्यक्तिगत मेहनत बल्कि उसके पास विश्लेषण करने के लिए कितने तथ्य हैं, क्या वे आज के अनुसार हैं। तथ्यों का प्रबंधन क्या इस प्रकार है कि उन्हें पूरी सूचना मिल सके। और वे सफल हो सकें। योजना बनाकर अध्ययन करना प्रतियोगी परीक्षाओं की पहली शर्त होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की इन्हीं शर्तों पर वंदना शेजवलकर द्वारा लिखी गयी पुस्तक उत्तर प्रदेश एक परिचय एकदम खरी उतरती है। यह एक ऐसी पुस्तक है जिसमें उत्तर प्रदेश के विषय में तथ्यात्मक विवरणों को प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकता के अनुसार ही प्रस्तुत किया गया है। राज्य सेवा के लिए आयोजित परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से लिखी गयी इस पुस्तक में आंकड़े और मानचित्र का भी परीक्षानुसार ही समावेश किया गया है। 31 अध्यायों में विभाजित यह पुस्तक हर प्रकार की नवीनतम जानकारियों से परिपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *