‘‘भैया मेरे राखी के बन्धन को न भुलाना’’ तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा, तू मेरा अभिमान है!
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस तथा पवित्र रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर
देश-विदेश के करोड़ों भारतीयों को मेरी ओर से हार्दिक बधाइयाँ!
‘‘भैया मेरे राखी के बन्धन को न भुलाना’’
तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा, तू मेरा अभिमान है!
‘‘हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए, हम जीएगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए!’’
- प्रदीप कुमार सिंह, लखनऊ
यह एक शुभ संयोग है कि रक्षा बंधन पर्व इस वर्ष भारत की आजादी के दिवस 15 अगस्त को पड़ा है। सभी देशवासियों तथा विश्व भर में भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले प्रवासी भारतीयों को मेरी ओर से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तथा रक्षा बंधन की हार्दिक बधाइयाँ हैं। भारत के लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी कुर्बानियाँ देकर ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को अपने देश को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराया था। तब से इस महान दिवस को भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जा...









