दिल्ली में जुटे मीडिया चौपाली, जनहित एवं राष्ट्रहित में पत्रकारिता की चुनौतियां विषय पर हुआ विचार
दिल्ली में जुटे मीडिया चौपाली, जनहित एवं राष्ट्रहित में पत्रकारिता की चुनौतियां विषय पर हुआ विचार-मंथन
• जनहित से इतर हो रही पत्रकारिता को कमजोर करने एवं राष्ट्रवादी पत्रकारिता को पुनर्स्थापित करने पर दिया गया जोर
• बेहतर एवं सकारात्मक कंटेट प्रोवाइडरों के लिए राजस्व मॉडल पर सरकार विचार करें
• 2019 में प्रयागराज में मीडिया चौपाल एवं भोपाल में होगा मीडिया महोत्सव
• फैंस, स्पंदन, एनयूजे (आई), इस्वा एवं स्वस्थ भारत (न्यास) के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन
आशुतोष कुमार सिंह
मीडिया के बदलते स्वरूप एवं पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों को लेकर दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मीडिया चौपालियों ने आज गहन विचार-मंथन किया। 'जनहित एवं देशहित में पत्रकारिता की चुनौतियां' विषय पर आयोजित परिसंवाद में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जनहित एवं देशहित में पत्रकारिता करने की बजाय देश एवं राष्ट्र को अ...









