यह अभियान आज चौथे दिन में प्रवेश कर गया और इससे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। 10 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में अब तक इको-क्लब के छात्रों सहित करीब 41,382 स्वयंसेवियों ने सक्रियता से भाग लिया, जिसमें पुल 110किलोमीटर लंबा तट शामिल है। अभियान के दौरान अब तक कुल 84 टन ठोस कचरा एकत्र कर उसका निपटारा किया जा चुका है।

पहचाने गये 10 तट गुजरात, दमन और दीव, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और ओडिशाराज्यों/संघ शासित प्रदेशों में हैं। इन तटों की पहचान राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के साथ सलाह-मशविरे के बाद की गई।
निम्नलिखित तटों की सफाई और जागरूकता अभियान के लिए पहचान की गई हैं :-
| क्र.सं. | राज्य | तट |
| I
|
आंध्र प्रदेश
|
कलिंगपटनम तट
(श्रीकाकुलम जिला) |
| चिंतापाकी तट
(विजियानगरम जिला) |
||
| यरदा
(विशाखापतनम जिला) |
||
| आर.के.तट
(विशाखापतनम जिला) |
||
| मंगीनापुडी
(कृष्णा जिला) |
||
| सूर्यलंका
(गुंटूर जिला) |
||
| रमयापतनम
(प्रकाशम जिला) |
||
| II
|
गोवा | बेनोलिम
(सलसेट तालुक, दक्षिण गोवा) |
| बायना
(मोरमुगांव तालुका, दक्षिण गोवा) |
||
| मोरजिम
(परनेम तालुक, नॉर्थ गोवा) |
||
| अशवेम
(परनेम तालुक, नॉर्थ तट) |
||
| बाघा
(कालांगुट, नॉर्थ गोवा) |
||
| पालोलेम
(कानाकोना तालुक, दक्षिण गोवा) |
||
| III
|
गुजरात | मांडवी
(कच्छ जिला) |
| मंगरोल बारा
(जूनागढ़) |
||
| भवानी
(भावनगर जिला) |
||
| तिथल
(वलसाड़ जिला) |
||
| पिंगलेश्वर
(कच्छ जिला) |
||
| IV
|
कर्नाटक | मालपे
(उडुपी) |
| ओम
(उत्तर कन्नड़ जिला) |
||
| निर्वाण
(उत्तर कन्नड़ जिला) |
||
| अपसरकोंडा
(उत्तर कन्नड़ जिला) |
||
| रविन्द्रनाथ टैगोर
(उत्तर कन्नड़ जिला) |
||
| गोकर्णा
(उत्तर कन्नड़ जिला) |
||
| V
|
केरल | वलियापरम्बा
(कासरगौड जिला) |
| मुझुपिलंगड़
(कन्नूर जिला) |
||
| कुट्टाई
(मलप्पुरम जिला) |
||
| कोझीकोड़
(कोझीकोड़ जिला) |
||
| चवक्कड़
(त्रिचूर जिला) |
||
| मरारी
(अलप्पुझा जिला) |
||
| कादीनामकुलम
(तिरूवनंतपुरम जिला) |
||
| VI
|
महाराष्ट्र | उरान
(नवी मुम्बई) |
| तरकरली
(सिंधुदुर्ग जिले में मलवनतालुक) |
||
| गणपतिपूले
(रत्नागिरी) |
||
| गिरगामचौपाटी
(मुम्बई) |
||
| VII
|
ओडिशा | सोनाओर
(गंजम जिला) |
| उदयपुर\
(बालेश्वर जिला) |
||
| जहानिया
(पुरी जिला) |
||
| गोपालपुर
(गंजम जिला) |
||
| पुरी
(पुरी जिला) |
||
| VIII
|
पुद्दुच्चेरी | पैराडाइज
(पुद्दुच्चेरी जिला) |
| पुद्दुच्चेरी
(पुद्दुच्चेरी जिला) |
||
| करईकल कस्बा
(करईकल जिला) |
||
| अक्कमपट्टाई गांव तट
(करईकल जिला) |
||
| IX
|
तमिल नाडु | कुनीमेदू
(विल्लुपुरम जिला) |
| इलियट
(चेन्नई) |
||
| ममल्लपुरम
(चेंगलपट्टू जिला) |
||
| कोवलम
(कन्याकुमारी जिला) |
||
| X
|
दमन और दीव | जालंधर |
| नागोआ |
इससे पहले बुधवार कोख् केन्द्रीय मानव संसाधन विकास, संचार और इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री धनंजय धोत्रे ने कालीकट में समुद्र तट अभियान में हिस्सा लिया। समुद्र तट के सफाई अभियान में सरकारें और मंत्रालय सक्रिय होकर भाग ले रही हैं।
सभी समुद्र तटों में सफाई का काम शुरू किया गया है, जिसमें इको-क्लब के स्कूल/कॉलेज के छात्र, जिला प्रशासन,संस्थान, स्वयंसेवी, स्थानीय समुदाय तथा अन्य साझेदार शामिल हैं। इको-क्लबों के लिए राज्य की प्रमुख एजेंसियां सभी 10 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में एक सप्ताह तक चलने वाले त्वरित स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। इको-क्लबों के अध्यापक समूचे स्वच्छता अभियान के दौरान समुद्र तटों पर मौजूद है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी संबद्ध राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में इस अभियान की सफलता के लिए उनकी सहायता कर रहे हैं।
समुद्र तट की सफाई का कार्य रोजाना 2 घंटे किया जाता है, कम से कम एक किलोमीटर तट की पहचान की जाती है। करीब 15 पहचाने गये तटों पर रेत की सफाई करने वाली मशीनें लगाई गई है। मंत्रालय ने कचरा प्रबंधन नियमों, 2016के अनुसार सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को एकत्र किये गए कचरे का निपटारा करने का निर्देश दिया है।
****
