स्वस्थ भारत यात्रियों ने तमिलनाडू के लोगों से की अपील, शराबबंदी के समर्थन में बनाएं माहौल
कर्नाटक दौरे के बाद स्वस्थ भारत यात्री तमिलनाडू में आए और इस राज्य में आबादी की दृष्टि से दूसरे बड़े और विभिन्न बातों के लिए प्रख्यात कोयंबटूर के कई जनऔषधि केन्द्रों पर पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों से मिले और मरीजों का हाल जानने की कोशिश की।
स्वस्थ भारत यात्रा के प्रमुख आशुतोष कुमार सिंह ने तमिलनाडू के लोगों से अपील की कि वे शराबबंदी के लिए आगे आएं तभी हमारा भारत स्वस्थ होगा। श्री सिंह ने तमिलनाडू में शराब के कारण आम लोगों कि खासकर महिलाओं कि दुर्गति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केवल दवा से ही स्वस्थ समाज का निर्माण नहीं हो सकता बल्कि इसके लिए हमें कई तरह की बुराई के खिलाफ भी खड़ा होना होगा। शराब भी एक बहुत बड़ी बुराई है जिससे सेहत के साथ-साथ आर्थिक नुकसान होता है और नई पीढी के विकास में भी अनेक बाधाएं आती हैं।
तमिलनाडू में स्वस्थ भारत यात्रादल मैनचेस्टर ऑफ द साउथ...









