अवध की माटी, संस्कृति से भिगो गया अयोध्या पर्व
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आइजीएनसीए) में चल रहे तीन दिवसीय 'अयोध्या पर्वÓ का रंगारंग समापन हो गया। अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ अवधी कवि सम्मेलन ने अयोध्या की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व से दिल्ली वालों को रूबरू कराया। रविवार होने के चलते काफी संख्या में लोग पर्व में पहुंचे और राम की नगरी अयोध्या से साक्षात्कार होने के साथ वहां के व्यंजनों और चाट का लुफ्त उठाया। पर्व में आए हुए लोगों को सीता की रसोई, 84 कोसी परिक्रमा में बसे ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों व लोक संस्कृति से परिचित होने का अद्भुद मौका मिला। पर्व में लगे स्टालों से लोगों ने पूजा के सामानों व प्रसाद की भी खरीदारी की।
अन्य राज्यों में 'अयोध्या पर्व ले जाने की तैयारी
पर्व के आयोजक अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जिस मकसद के लिए दिल्ली में यह पर्व आयोजित की गई, उसमें वह सफल हुए हैं। इसका मकसद दिल्ली वालों को ...









