मीडिया चौपाल 2022
मीडिया चौपाल 2022 के नौवें संस्करण का चंड़ीगढ़ में शुभारंभ
*चंडीगढ़, 02 दिसम्बर 2022।* ‘अमृतकाल में भारत अभ्युदय : चुनौतियाँ और संकल्प’ विषय पर तीन दिवसीय ‘मीडिया चौपाल 2022’ का नौवा संस्करण चंड़ीगढ़ के एनटीटीटीआर परिसर में आयोजित किया गया। इस मीडिया चौपाल के नोवें संस्करण के उद्घाटन सत्र का विषय ‘अमृतकाल में संचार-शिक्षा : भारतीय दृष्टि’ रहा। उद्घाटन सत्र में सभाध्यक्ष के तौर पर प्रोफेसर रामेश्वर मिश्र पंकज, वक्ता के तौर प्रोफेसर केजी सुरेश, प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा, प्रोफेसर कुसुमलता केडिया मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। सभी अतिथियों का परम्परागत तरीके से तुलसी का पौधा भेंटकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले.जे. (डा.) राज नंदन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री गोलोक बिहारी राय, राष्ट्...









