हम झारखण्ड की संस्कृति को देश के कोने कोने में पहुंचा रहे हैं – अमर दावरी
झारखण्ड अब देश की मुख्य धारा में आने को बेचैन है और यहाँ की जनता के ऊँचा उडऩे के सपनों को पंख लगाने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कमरतोड़ मेहनत कर रही है। राज्य के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार, पर्यटन,कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य मंत्री प्रदेश के प्रभावशाली मंत्रियों में हैं। स्वाभाव से धीर गंभीर और विनम्र अमर दावरी के पास कई मंत्रालयों का कार्यभार है और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनकी क्षमताओं को ठीक से पहचाना भी और खासी जिम्मेदारियां भी दी हुई हैं। बोकारो में उनके निवास पर हुई भेंट में उन्होंने अपने विभिन्न मंत्रालयों के कार्यो और किये जा रहे अभिनव प्रयोगों और उनके परिणामो पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रस्तुत है हमारे संपादक अनुज अग्रवाल से हुई उनकी बातचीत के प्रमुख अंश :
औधोगिकीकरण हो, पर्यटन हो, खेलकूद हो या निवेश झारखण्ड अभी देश के नक्शे पर प्रमुखता से नहीँ आ पा रहा। क्यों?
नह...









