पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने खुला क्षेत्र लाइसेंसिंग कार्यक्रम (ओएएलपी) निविदा – II और III के तहत आवंटित 32 ब्लॉकों के समझौते पत्रों पर हस्ताक्षर किए
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आज खुला क्षेत्र लाइसेंसिंग कार्यक्रम (ओएएलपी) निविदा - II और III के तहत आवंटित 32 ब्लॉकों के समझौते पत्रों पर हस्ताक्षर किए। सरकार ने ओएएलपी निविदा, चरण- दो और तीन को क्रमशः 7 जनवरी, 2019 और 10 फरवरी, 2019 को लांच किया था। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रक्रिया (आईसीबी) के तहत निविदा चरण- II में 14 ब्लॉकों (कुल क्षेत्रफल लगभग 30,000 वर्ग किलोमीटर) और चरण- III में 5 सीवीएम ब्लॉकों सहित कुल 23 ब्लॉकों (कुल क्षेत्रफल लगभग 32,000 वर्ग किलोमीटर) का प्रस्ताव दिया गया था। निविदा के दोनों चरण 15 मई, 2019 को समाप्त हुए। मूल्यांकन के पश्चात 6 कम्पनियों को कुल 32 ब्लॉकों की मंजूरी दी गई। इसके लिए राजस्व साझा समझौते पत्रों पर केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में आज हस्ताक्षर हुए। आवंटित कि...









