
स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशुतोष कुमार सिंह को मिलेगा तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान
विगत 8 वर्षों से स्वास्थ्य एडवोकेसी के क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकार आशुतोष कुमार सिंह को तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान दिए जाने की घोषणा हुई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। यह सम्मान अंग मदद फाउंडेशन द्वारा बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में आगामी 22 सितंबर को दिया जायेगा। श्री आशुतोष को मिले इस सम्मान पर देश-विदेश के बुद्धिजीवियों ने उन्हें शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। उनके गृह जिला सीवान के लोगों ने भी उन्हें फोन पर बधाई दी है। इस सम्मान को उन्होंने स्वस्थ भारत अभियान के साथियों को समर्पित किया है।
प्रेरक संघर्ष-कथा: सस्ती दवाइयों के लिए 8 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं आशुतोष
2012 के जून महीने में ऐसी घटना घटी जिसने आशुतोष को एक पत्रकार से सामाजिक कार्यकर्ता बना दिया. 22 जून, 2012 को मुंबई के एक निजी अस...