श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर के फैसले के 88 दिन बाद सरकार ने राम मंदिर बनाने के लिए ट्रस्ट की घोषणा कर दी। इसमें 15 सदस्य होंगे। लोकसभा में उन्होंने प्रश्नकाल से पहले ट्रस्ट बनाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ होगा। इसी के साथ केंद्र सरकार ने अपने कब्जे की 67.703 एकड़ जमीन भी ट्रस्ट को सौंप दी है। यह पूरा इलाका मंदिर क्षेत्र होगा। रामलला मंदिर ट्रस्ट की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इसके 4 घंटे बाद ट्रस्ट के 15 सदस्यों की जानकारी सामने आई
ट्रस्ट के 10 नाम तय, ये लोग बाकी 5 सदस्यों को नामित करेंगे
अगर अयोध्या के कलेक्टर हिंदू नहीं हुए तो कोई हिंदू एडिशनल कलेक्टर इस ट्रस्ट में सदस्य होगा
अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील रहे 92 वर्षीय के. पाराशरण को ट्रस्टी बनाया गया है। उनके अलावा एक शंकराचार्य समेत 5 सदस...








