“उर्दू में रामकथा – इमाम-ए-हिंद: राम का होगा मंचन”
इतिहास में पहली बार रामकथा का मंचन उर्दू में किया जाएगा । नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में डॉ. मोहम्मद अलीम द्वारा लिखित नाटक इमाम -ए- हिंद : राम के देश के सौ शहरों में मंचन का ऐलान किया गया । रविवार 1 सितम्बर 2019 को इमाम-ए-हिंद: राम (नाटक) पुस्तक का विमोचन हुआ । अदबी कॉकटेल एवं डायलॉग इनिशिएटिव फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन तथा नाटक के मंचन की घोषणा की गई । इस अवसर पर “इमाम-ए-हिंद : राम – सबके राम” विषय आधारित संवाद आयोजित किया गया । इस संवाद में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री, प्रख्यात चिंतक श्री आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि संस्कृति का ताल्लुक आस्था से नहीं होता है, संस्कृति का ताल्लुक वातावरण, जलवायु, सभ्यता और आसपास की भौगोलिक परिस्थितियों से होता है। कबीर के राम...








