Shadow

BREAKING NEWS

कुदरत की पीर, जोशीमठ की तस्वीर

कुदरत की पीर, जोशीमठ की तस्वीर

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण
 जोशीमठ की स्थिति यह एक बहुत ही गंभीर चेतावनी है कि लोग पर्यावरण के साथ इस हद तक खिलवाड़ कर रहे हैं कि पुरानी स्थिति को फिर से बहाल कर पाना मुश्किल होगा। जोशीमठ समस्या के दो पहलू हैं। पहला है बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का विकास, जो हिमालय जैसे बहुत ही नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहा है और यह बिना किसी योजना प्रक्रिया के हो रहा है, जहां हम पर्यावरण की रक्षा करने में सक्षम हैं। दूसरा पहलू, जलवायु परिवर्तन एक प्रमुख कारक है। भारत के कुछ पहाड़ी राज्यों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव दिख रहे हैं। उदाहरण के लिए, 2021 और 2022 उत्तराखंड के लिए आपदा के वर्ष रहे हैं।हमें पहले यह समझना होगा कि ये क्षेत्र बहुत नाजुक हैं और पारिस्थितिकी तंत्र में छोटे परिवर्तन या गड़बड़ी से गंभीर आपदाएं आएंगी, जो हम जोशीमठ में देख रहे हैं। -डॉ सत्यवान सौरभ जोशीमठ में उभरता संकट विकासात्मक परियोजनाओं की योज...
स्वामी जी की पावन स्मृतियाँ और चंद सवाल

स्वामी जी की पावन स्मृतियाँ और चंद सवाल

BREAKING NEWS, TOP STORIES, धर्म
12 जनवरी, स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर....... यह कहना अनुचित नहीं होगा कि जहाँ आदि शंकराचार्य ने संपूर्ण भारतवर्ष को सांस्कृतिक एकता के मज़बूत सूत्र में पिरोया, वहीं स्वामी विवेकानंद ने आधुनिक भारत को उसके स्वत्व एवं गौरव का बोध कराया। बल्कि यह कहना चाहिए कि उन्होंने भारत का भारत से साक्षात्कार करा उसे आत्मविस्मृति के गर्त्त से बाहर निकाला। लंबी गुलामी से उपजी औपनिवेशिक मानसिकता एवं औद्योगिक क्रांति के बाद पश्चिम से आई भौतिकता की आँधी का व्यापक प्रभाव भारतीय जन-मन पर भी पड़ा। पराभव और परतंत्रता ने हममें हीनता-ग्रंथि विकसित कर दी। हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक-राजनीतिक चेतना मृतप्राय अवस्था को प्राप्त हो चुकी थी। नस्लभेदी मानसिकता के कारण पश्चिमी देशों ने न केवल हमारी घनघोर उपेक्षा की, अपितु हमारे संदर्भ में तर्कों-तथ्यों से परे नितांत अनैतिहासिक-पूर्वाग्रहग्रस्त-मनगढ़ंत स्थापनाएँ भी दीं।...
आज पाकिस्तान का पाकिस्तान से ही सामना

आज पाकिस्तान का पाकिस्तान से ही सामना

BREAKING NEWS, TOP STORIES, समाचार
बलबीर पुंज भारत को 1947 में विभाजित करके उभरा पाकिस्तान बदहाल क्यों है? वर्ष 1971 में पाकिस्तान जहां दो टुकड़ों में बंट गया, वही आज ब्लूचिस्तान, पख़्तूनिस्तान और सिंध में अलगाववाद के स्वर चरम पर है। आर्थिक रूप से यह इस्लामी राष्ट्र न केवल खोखला हो चुका है, अपितु अपनी देनदारी चुकाने या आतंरिक समस्याओं से निपटने हेतु दयनीय भिखारी के रूप में विश्वभर में इधर-उधर याचना कर रहा है। अमेरिका आदि देशों सहित कई अंतरराष्ट्रीय समुदायों ने लगभग 10 अरब डॉलर के रूप में बाढ़ से बेहाल पाकिस्तान की झोली भरने का वादा किया है। स्थिति ऐसी है कि पाकिस्तानी नागरिक या तो बिजली से लेकर चायपत्ती, आटा, सब्जियों और अन्य खाद्य-पदार्थों के लिए जूझ रहे है या फिर अनियंत्रित महंगाई और कालाबाजारी के शिकार है। बिजली बचाने के लिए शरीफ सरकार ने संध्या 8:30 बजे बाजारों, तो रात 10 बजे तक विवाहस्थलों को बंद करने का आदेश दिया ...
उत्तर प्रदेश में धार्मिक केंद्रों के विकास पर बल और तीर्थ यात्राओं को बढ़ावा 

उत्तर प्रदेश में धार्मिक केंद्रों के विकास पर बल और तीर्थ यात्राओं को बढ़ावा 

BREAKING NEWS, TOP STORIES
मृत्युंजय दीक्षित  अयोध्या और काशी के बाद अब प्रदेश सरकार मथुरा, वृंदावन में भी भव्य कॉरिडोर बनाने की ओर अग्रसर है इसके साथ ही प्रदेश में तीर्थयात्राओं को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी छोटे व स्थानीय महत्व के धार्मिक स्थलों का विकास भी किया जा रहा है, जिससे तीर्थ यात्राओं को बढ़ावा तो मिलेगा ही रोजागर के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। प्रदेश सरकार निवेश लाने के लिए जो अभियान चला रही है उसके केंद्र बिंदु में तीर्थ पर्यटन एक महत्वपूर्ण बिंदु रखा गया है जिसके कारण निवेशक बड़ी संख्या में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। यह प्रदेश सरकार की मेहनत का ही परिणाम है कि इस बार आंग्ल नववर्ष पर प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों व धार्मिक केंद्रो पर भारी भीड़ उमड़ी।प्रदेश के प्रमुख आस्था केन्द्रों अयोध्या, मथुरा, काशी सहित तमाम छोटे बड़े आस्था केंद्रों पर भक्तों का अभूतपूर्व आगमन देखा गय...
विज्ञान-प्रौद्योगिकी में करियर और उद्यमिता संबंधी सलाह-परामर्श

विज्ञान-प्रौद्योगिकी में करियर और उद्यमिता संबंधी सलाह-परामर्श

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
भारत युवाओं का देश है। आगामी 25 वर्षों के 'अमृतकाल' में विशेषकर विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं और नव-उद्यमियों की सक्रिय और उत्साही प्रतिभागिता द्वारा हम आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तत्परता से बढ़ सकते हैं। भारत सरकार और विभिन्न संस्थानों द्वारा इस दिशा में अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। 21 से 24 जनवरी 2023 के दौरान भोपाल में आयोजित होने वाले “इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ)” में युवाओं और उद्यमियों को विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अपार संभावनाओं से परिचित कराने और मार्गदर्शन के लिए आयोजित किया जा रहा “सलाह और परामर्श (वैज्ञानिक चर्चा)” कार्यक्रम इन प्रयासों का हिस्सा है। केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि ...
Science through games and toys

Science through games and toys

BREAKING NEWS, TOP STORIES
Science through games and toysNew Delhi, Jan 11 (India Science Wire): A child enjoys playing with toys, as theyengage child’s senses, and spark their imagination. Most of us remember thescience behind many of those childhood games. Only during the secondary levelof the school, we realized that toy cars function based on potential and kineticenergy. And while at the Higher Secondary level, we understood the nitty grittythat by changing the shape of the material, energy is stored and then released asmotion.The event “Science with Games and Toys” synchronizes well with the 8th editionof the India International Science Festival (IISF) 2022 on the theme 'Marchingtowards Amrit Kaal with Science, Technology and Innovation'. The event will beorgnaised at Maulana Azad National Institute of Te...
सरकार की हेराफेरी, जनगणना में देरी

सरकार की हेराफेरी, जनगणना में देरी

BREAKING NEWS, समाचार
जनगणना में देरी का मतलब है कि 2011 की जनगणना के डेटा का इस्तेमाल जारी रहेगा। एक जनगणना तब होती है जब राज्य प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ता है और डेटा को छुपाना मुश्किल होगा। उम्र, लिंग, आर्थिक स्थिति, धर्म और बोली जाने वाली भाषाओं का पता लगाने से दूसरे क्रम की जानकारी मिलती है, यह निष्कर्षों का खजाना है और योजना बनाने और समस्याओं को हल करने और कमियों को ठीक करने के लिए मार्ग प्रदान करता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का आकलन है। प्रधानमंत्री आवास योजना की क्या स्थिति है? स्वच्छ भारत के तहत बने कितने शौचालय काम कर रहे हैं? घरों में पाइप जलापूर्ति की स्थिति क्या है? जब हम जनगणना के बारीक आंकड़ों का विश्लेषण करते हैं तो ऐसे हजारों सवालों के जवाब मिल सकते हैं। -डॉ सत्यवान सौरभ जनगणना देश की जनसंख्या के आकार, वितरण और सामाजिक-आर्थिक, जनसांख्यिकीय और अन्य विशेषताओं के बारे में जान...
भारत में बढ़ती बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था पर भारी

भारत में बढ़ती बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था पर भारी

BREAKING NEWS, TOP STORIES, आर्थिक
स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में सुधार से युवा श्रम शक्ति के लिए अधिक उत्पादक दिवस सुनिश्चित होंगे, इस प्रकार अर्थव्यवस्था की उत्पादकता में वृद्धि होगी। आयुष्मान भारत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (एनएचपीएस) जैसी योजनाओं की सफलता जरूरी है। साथ ही एकीकृत बाल विकास (आईसीडीएस) कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ महिलाओं और बच्चों में पोषण स्तर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यबल में युवा लोगों को जोड़ने के लिए राष्ट्र को प्रति वर्ष दस मिलियन रोजगार सृजित करने की आवश्यकता है। व्यवसायों के हितों और उद्यमिता को बढ़ावा देने से बड़े कार्यबल को रोजगार प्रदान करने के लिए रोजगार सृजन में मदद मिलेगी। -डॉ सत्यवान सौरभ सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी  के आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर में भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर 8.30% हो गई, जो पिछले महीने के 8.00% से 16 महीन...
जोशीमठ को बचाने के लिए देश खड़ा हो

जोशीमठ को बचाने के लिए देश खड़ा हो

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य, सामाजिक
आर.के. सिन्हा देवभूमि के जोशीमठ में तेजी से जमीन धंसने की खबरों को देख-सुनकर सारे देश का चिंतित होना स्वाभाविक है। जोशीमठ में अफरा-तफरी का माहौल है।  दरारों से भरी हुई सड़कें और मकान भय और आतंक दोनों उत्पन्न करते हैं। इस समय सारा देश जोशीमठ और उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ा दिख रहा है। जोशीमठ शहर पर ज़मीन में समाने का ख़तरा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इस पूरे क्षेत्र को 'सिंकिंग ज़ोन' करार दिया गया है। तेज़ी से बदलते हालात की वजह से आपदा प्रभावित इलाकों में रहने वाले हज़ारों परिवारों को पुनर्वास केंद्रों में ले जाया जा रहा है। अब जोशीमठ में ताजा स्थिति के लिए पर्यटन, अवैध निर्माण और सुरंगों और बांधों का निर्माण बताया जा रहा है। कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि अनियंत्रित भवन निर्माण को देख भूकम्प भी जोशीमठ को घूर रहा है। इसलिए जोशीमठ का अस्तित्व खत्म होता नजर आ रहा है। वहां पर ज...
भारत अवसरों की भूमि है और प्रवासी भारतीयों को यह संदेश विश्व भर में ले जाना चाहिए: श्री पीयूष गोयल

भारत अवसरों की भूमि है और प्रवासी भारतीयों को यह संदेश विश्व भर में ले जाना चाहिए: श्री पीयूष गोयल

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एक नवीन भारत, एक ऐसा भारत जो वैश्विक वृद्धि की ओर ले जाएगा और जिसका विश्वगुरु बनना तय है, के लिए योगदान देने तथा उसकी रूपरेखा को आकार देने की अपील की। वह अमेरिका के न्यू जर्सी में एक समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। विदेशों में असाधारण योगदान के लिए प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत की गाथा के पथ प्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीयों ने भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति के माध्यम से योगदान दिया है जिसने प्रवासी भारतीयों को बड़ी कंपनियों का नेतृत्व करने में सहायता की है और कई देशों के आर्थिक कल्याण में भी मदद की है। उन्होंने रेखांकित किया कि प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों के कारण भारत को वास्तव में विश्व भर में सम्म...