Shadow

BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

BREAKING NEWS, Today News, TOP STORIES, राज्य, राष्ट्रीय
गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफ़ान अली जी, सूरीनाम के राष्ट्रपति श्री चन्द्रिका प्रसाद संतोखी जी, मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगीगण, और प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन में विश्व भर से पधारे मेरे प्रिय भाइयों और बहनों! आप सभी को 2023 की मंगलकामनाएँ। करीब 4 वर्षों के बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक बार फिर अपने मूल स्वरूप में,  अपनी पूरी भव्यता के साथ हो रहा है। अपनों से आमने-सामने की मुलाक़ात का, आमने-सामने की बात का अपना अलग ही आनंद भी होता है, और उसका महत्व भी होता है। मैं आप सभी का 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से अभिनंदन करता हूँ, स्वागत करता हूं। भाइयों और बहनों, यहाँ उपस्थित प्रत्येक प्रवासी भारतीय अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के साथ अपने देश की माटी को नमन...
प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ दो दिन व्यतीत किए

प्रधानमंत्री ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ दो दिन व्यतीत किए

BREAKING NEWS, समाचार
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में राज्यों के मुख्य सचिवों के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया, जो आज समाप्त हुआ। एक ट्वीट थ्रेड में, प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिवों के साथ बातचीत के दौरान जोर दिए गए विषयों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ट्वीट किया: “पिछले दो दिनों के दौरान, हम दिल्ली में मुख्य सचिवों के सम्मेलन में व्यापक चर्चाओं के साक्षी रहे हैं। आज के मेरे संबोधन के दौरान, उन विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर जोर दिया गया, जो लोगों के जीवन को बेहतर बना सकते हैं और भारत के विकास पथ को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। दुनिया की निगाहें भारत पर होने के साथ, अपने युवाओं की प्रतिभा के समृद्ध भंडार के सहारे  आने वाले वर्ष हमारे राष्ट्र के होंगे। ऐसे समय में अवसंरचना, निवेश, नवाचार और समावेशन के चार स्तंभ सभी क्षे...
भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता: भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए लाभप्रद स्थिति

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता: भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए लाभप्रद स्थिति

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
क्या आप जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता किया है? हां, #IndAusECTA पर पिछले साल 2 अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे; अनुसमर्थन और लिखित उपकरणों के आदान-प्रदान के बाद, समझौता 29 दिसंबर, 2022 को प्रभावी हो गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए लाभप्रद स्थिति ऑस्ट्रेलिया, भारत को मुख्‍य रूप से कच्चे माल का निर्यात करता है, जबकि भारत परिष्‍कृत माल का निर्यात करता है। ईसीटीए इस संपूरकता पर आधारित है, जिससे दोनों देशों के लिए लाभप्रद अवसरों का निर्माण होता है। वाणिज्य और उद्योग विभाग के अपर सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने कहा "वाणिज्य विभाग ने इस साल दो व्यापार समझौतों - भारत यूएई एफटीए और इंड-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए को प्रचालनगत करने का अनूठा गौरव अर्जित किया है। इंड-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए के लागू होने से दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं एक साथ आ गई हैं - भारत ...
भारत के पहले समावेश महोत्सव, पर्पल फेस्ट समारोह की शानदार शुरूआत गोवा में हुई

भारत के पहले समावेश महोत्सव, पर्पल फेस्ट समारोह की शानदार शुरूआत गोवा में हुई

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य
भारत में अपने प्रकार का पहला समावेश महोत्सव 'पर्पल फेस्ट: सेलिब्रेटिंग डाइवर्सिटी' की शुरुआत आज गोवा में एक शानदार समारोह के साथ हुई। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, गोवा सरकार के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फलदेसाई भी उपस्थित हुए। इस महोत्सव का उद्देश्य यह दिखाना है कि किस प्रकार से हम एक स्वागत योग्य और समावेशी दुनिया का निर्माण करने के लिए एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांगजनों द्वारा उत्पादों की एक प्रदर्शनी सह बिक्री का दौरा किया और प्रतिभागियों के साथ बातचीत भी की। वह भारत में अपनी तरह के पहले समावेशी उत्सव पर्पल फेस्ट के भव्य उद्घाटन के प्रत्यक्षदर्शी बनें, जो देश में अपनी तरह का पहला समावेशी उत्सव है। महोत्सव का उद्देश...
पाकिस्तान हुआ बदहाल घर में नहीं दाने, भारत को चला हड़काने 

पाकिस्तान हुआ बदहाल घर में नहीं दाने, भारत को चला हड़काने 

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
मृत्युंजय दीक्षित  दुनियाभर के आतंकवादियों की शरणस्थली बना पाकिस्तान, भारत की कूटनीति के आगे पूरी तरह से पस्त हो चुका है लेकिन बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहा।आज पाकिस्तान की हालत यह हो गई है कि रेलों का संचालन बंद होने के कगार पर है, बिजली संकट इतना गहरा गया है कि बाजारों और मैरिज हालों को जल्द बंद कराने के निर्देश जारी किये गये हैं। पाकिस्तान सरकार ने बिजली की खपत को कम करने और सरकारी खजाने पर वित्तीय भार को कम करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है लेकिन ये उपाय ऐसे हैं कि जिन्हें सुनकर हर कोई हंस  रहा है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अलग ही तर्क दिया है जो खूब वायरल हो रहा है। इन तर्कों से यह पता चल रहा है कि मदरसों में आतंकियों  को पढ़ाने वाले व पालने वाले पाकिस्तानियों के विचार किस हद तक नीचे जा चुके हैं जिन पर केवल अपना माथा पकड़ा...
शिक्षा में विदेशी दखल: इसके खतरे भी हैं ?

शिक्षा में विदेशी दखल: इसके खतरे भी हैं ?

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
डॉ. वेदप्रताप वैदिक विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने एक जबर्दस्त नई पहल की है। उसने दुनिया के 500 श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के लिए भारत के दरवाजे खोल दिए हैं। वे अब भारत में अपने परिसर स्थापित कर सकेंगे। इस साल भारत के लगभग 5 लाख विद्यार्थी विदेशों में पढ़ने के लिए पहुंच चुके हैं। विदेशी पढ़ाई भारत के मुकाबले कई गुनी मंहगी है। भारत के लोग अपनी कड़ी मेहनत की करोड़ों डाॅलरों की कमाई भी अपने बच्चों की इस पढ़ाई पर खर्च करने को मजबूर हो जाते हैं। इन लाखों छात्रों में से ज्यादातर छात्रों की कोशिश होती है कि विदेशों में ही रह जाएं और वहां रहकर वे मोटा पैसा बनाएं। भारत से प्रतिभा पलायन का यह मूल स्त्रोत बन जाता है। अब जबकि विदेशी विश्वविद्यालय भारत में खुल जाएंगे तो निश्चय ही यह प्रतिभा-पलायन घटेगा और देश का पैसा भी बचेगा। इसके अलावा वि.वि.अ. आयोग की मान्यता है कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा-पद्धत...
नया साल नया जीवन : कहीं आप भी तो नहीं हैं गॉब्लिन मोड का शिकार? इसकी गिरफ्त में हैं या नहीं, ये भी जान लीजिए

नया साल नया जीवन : कहीं आप भी तो नहीं हैं गॉब्लिन मोड का शिकार? इसकी गिरफ्त में हैं या नहीं, ये भी जान लीजिए

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
डॉ. चीनू अग्रवाल साल गुज़र जाते हैं, लेकिन अपने दौर को किसी न किसी रूप में कहीं दर्ज ज़रूर कराते जाते हैं। 2022 में लोगों की सोच की एक झलक इस साल के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा चुने शब्द में देखी जा सकती है- गॉब्लिन मोड। साल बीते उससे पहले आइए इस शब्द की पड़ताल करें। शायद नए साल में जीने का तरीक़ा भी मिल जाए! पिछले महीने एक डॉक्टर दंपती बड़ा चिंतित होकर अपनी 15 वर्षीय बिटिया की काउंसलिंग करवाने आया। अभिभावकों ने बताया कि बेटी बहुत होशियार रही है, नवीं कक्षा में पढ़ती है, थोड़ा कम बोलती है पर वैसे हंसमुख और मिलनसार है। इधर कुछ हफ़्तों से न स्कूल जाती है, न पढ़ती है, न नहाती है। बस सोफ़े पर पड़े-पड़े सारा दिन निकाल देती है। ‘डॉक्टर, हम बहुत चिंतित हैं, लगता है जैसे डिप्रेशन के लक्षण हों।’ मैंने जब माता-पिता को बाहर बिठाकर बेटी से बात करनी चाही तो उसने एक गहरी सांस भरी और अंग...
भारत के आर्थिक विकास में प्रवासी भारतीय कर रहे हैं महत्वपूर्ण योगदान

भारत के आर्थिक विकास में प्रवासी भारतीय कर रहे हैं महत्वपूर्ण योगदान

BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
9 जनवरी 2023 को प्रवासी भारतीय दिवस पर विशेष लेख प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। भारत के आर्थिक विकास में प्रवासी भारतीयों के अमूल्य योगदान को इस दिन विशेष रूप से याद किया जाता है। इस वर्ष भी इस शुभ अवसर पर दिनांक 8 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक मध्य प्रदेश के इंदौर नगर में 17वां प्रवासी भारतीय दिवस समारोह आयोजित किया गया है। इस विशेष आयोजन में प्रथम दिन, अर्थात 8 जनवरी 2023 को यूथ प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाएगा। दूसरे दिन, अर्थात 9 जनवरी 2023 को 17वां प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन 2023 का शुभारंभ होगा और तीसरे दिन, अर्थात 10 जनवरी 2023 को 17वें प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन का समापन होगा। उक्त कार्यक्रमों में भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की भी भागीदारी रहेगी। आज पूरे विश्व में 3....
यूजी और पीजी में टेक्निकल टेक्सटाइल्स डिग्री प्रोग्राम के लिए दिशा-निर्देश जारी

यूजी और पीजी में टेक्निकल टेक्सटाइल्स डिग्री प्रोग्राम के लिए दिशा-निर्देश जारी

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य, राष्ट्रीय
निजी और सार्वजनिक अकादमिक संस्थानों को टेक्निकल टेक्सटाइल्स में सक्षम बनाने के लिए सामान्य दिशा-निर्देश और टेक्निकल टेक्सटाइल्स में इंटर्नशिप (जीआईएसटी) अनुदान के लिए सामान्य निर्देश जारी किए गए। जीआईएसटी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पैनल में शामिल सार्वजनिक/निजी संस्थानों को प्रासांगिक विभागों/विशेषज्ञताओं के बी.टेक विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रदान करने के लिए सूचीबद्ध कंपनियों को प्रति विद्यार्थी प्रति माह 20,000 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। भारत उच्च शिक्षित और कुशल पेशेवर लोगों के समूह द्वारा संचालित टेक्निकल टेक्सटाइल्स से संबंधित अत्याधुनिक अनुसंधान, उत्पादन और नवाचारी एप्लीकेशनों में ऊंची छलांग लगाएगा। कपड़ा मंत्रालय ने दो दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी है। निजी और सार्वजनिक अकादमिक संस्थानों को टेक्निकल टेक्सटाइल्स में सक्षम बनाने के लिए सामान्य दिशा-निर्देश और राष्ट्रीय...
जी20 की वैश्विक संकल्पना के अनुरूप होगा 8वाँ आईआईएसएफ

जी20 की वैश्विक संकल्पना के अनुरूप होगा 8वाँ आईआईएसएफ

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
विज्ञान के महाकुंभ के नाम से विख्यात इंडिया इंटरनेशनलसाइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ)-2022 का आयोजन इस बार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थितमौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एमएएनआईटी) परिसर में 21 से 24 जनवरी, 2023 कोकिया जा रहा है। आईआईएसएफ का यह 8वाँ संस्करण है, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीविद,नीति-निर्माता, शिल्पकार, स्टार्टअप्स, किसान, शोधार्थी, छात्र और नवोन्मेषक शामिल हो रहे हैं।केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय,कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष, डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि “आईआईएसएफभारतीय और विदेशी छात्रों, नवप्रवर्तकों, शिल्पकारों, किसानों, वैज्ञानिकों एवं प्रौद्योगिकीविदों के साथ भारतकी वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति की उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक उत्सव है।"डॉ ...