Shadow

EXCLUSIVE NEWS

Air pollution linked with cardiovascular diseases

Air pollution linked with cardiovascular diseases

addtop, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण
Air pollution is emerging as one of the main risk factors for cardiovascular deaths in developing countries, according to a new study.  A large proportion of cardiovascular disease events and mortality can be attributed to a small number of modifiable risk factors. This cohort study has been carried out in 21 countries where the researchers have examined 14 modifiable risk factors.  Approximately 70% of cardiovascular disease cases and deaths in the overall study population were attributed to modifiable risk factors. The modifiable risk factors are tobacco use, alcohol, diet, physical activity and sodium intake. Metabolic factors include lipids, blood pressure, diabetes and obesity. Socioeconomic factors included are education, symptoms of depression, besides household and ambient po...

भारत को परमाणु जंग की धमकी देने वाले पाक को कसे दुनिया

addtop, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण
जम्मू-कश्मीर  से धारा 370 और 35 ए हटाते ही पाकिस्तान  अपना आपा खो बैठा  है। वैसे पाकिस्तान तो पूरी दुनिया में भारत के खिलाफ वातावरण बनाने की जीतोड़लेकिन असफल कोशिश तो कर ही रहा है ।  लेकिन, उसे कहीं से भी कोई ठोस समर्थन या सफलता  नहीं मिल रहा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके कम से कम दो अन्य मंत्री  शेख राशिद  और एफ. हुसैन  भारत को परमाणु युद्ध  की भी बेशर्मी  से धमकियां भीदिये जा रहे हैं।  जरा देख लीजिए कि जिस देश का अवाम खाने के लिए भी दाने-दाने को मोहताज है, वहां के लीडर परमाणु जंग छेड़ने को लेकर कितने उत्साहित हैं।इससे साफ है कि वे अपने पड़ोसी मुल्क के तो क्या, अपने मुल्क के अवाम के भी सगे नहीं है।  पर हैरानी इस बात की भी है कि पाकिस्तान की भारत पर परमाणु बमसे हमला करने की बार-बार दी जा रही धमकियों पर विश्व बिरादरी भी अबतक चुप है। अमेरिका, जापान, रूस और यूरोप के तमाम देश ...
कश्मीर में कमाल : रक्तहीन क्रांति

कश्मीर में कमाल : रक्तहीन क्रांति

addtop, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय
  कश्मीर में केंद्र सरकार की बड़े बदलाव की कोशिशें कुछ महीनों से दिख रही थीं किंतु ये बदलाव इतने व्यापक व क्रांतिकारी होंगे इसका अंदाजा शायद ही किसी को था। अनुच्छेद 370 व धारा 35 ए की समाप्ति पर संसद की मुहर अपने आप में एक ऐसी पहल बन गयी जिसने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र व एक विधान में बांध दिया। आजादी के समय से ही विभाजन के दंश व कश्मीर के जख्म सीने में लिए देश की जनता कश्मीर पर अपनी सरकारों व शासकों से एक मजबूत व निर्णयकारी पहल की अपेक्षा की बाट जोहती रही मगर सत्ता कश्मीर के तीव्र इस्लामीकरण की कोशिश करने वालों को शह देती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वर्तमान सरकार ने जो साहसिक कदम उठाया है उसके लिए आने वाली पीढिय़ां भी उनकी ऋणी रहेंगी। इस युगांतकारी कदम ने जहां भारतीय राष्ट्रीयता को नए आयाम दिए वहीं वर्तमान में आक्रामक राजनय की आवश्यकता को भी स्थापित किया। ज...
भाजपाई एजेंडे पर उत्तर प्रदेश फार्म में योगी

भाजपाई एजेंडे पर उत्तर प्रदेश फार्म में योगी

addtop, EXCLUSIVE NEWS, राज्य
  एक समय था जब भाजपा से जनता कश्मीर, 370, राम मंदिर जैसे विषयों पर सवाल पूछती थी। 370 के हटने के बाद अब जनता का ध्यान विभिन्न राज्यों की गतिविधियों पर आकर टिक गया है। कर्नाटक में भाजपा सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश की उठापटक कुछ ऐसा संकेत दे रही है कि वहां भी भाजपा सरकार में आ सकती है। बिहार में नितीश कुमार हालांकि भाजपा के साथ गठबंधन में तो हैं किन्तु उनकी भाजपा के साथ पटरी नहीं बैठ रही है। केन्द्रीय मंत्रीमंडल में भी उनको उतना प्रतिनिधित्व नहीं मिला जितने कि वह अपेक्षा कर रहे थे। अब बिहार के राजनीतिक हालात कुछ ऐसे बन गए हैं कि नितीश कुमार न अकेले चुनाव लड़ कर सत्ता में आ सकते हैं और न ही भाजपा के विरोध में जाकर आरजेडी से हाथ मिला सकते हैं। पूरे देश में जिस तरह से भाजपा ने विपक्ष को साफ किया है उसी तजऱ् पर अपने सहयोगियों को भी विपक्ष बनने से रोकने में भाजपा कामयाब दिख रही है। इन ...
स्वास्थ्य क्रांति का उद्घोष

स्वास्थ्य क्रांति का उद्घोष

addtop, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ‘फिट इंडिया अभियान’ की शुरुआत करते हुए सभी को स्वस्थ रहने का संदेश देकर एक सकारात्मक क्रांति का उद्घोष किया है। एक ऐसी जनचेतना का सूत्रपात किया है, जिससे राष्ट्र हर मोर्चें पर सुदृढ़ एवं सशक्त होगा। हमें उन्नत स्वास्थ्य एवं तन्दुरूस्ती को अपने परिवार, समाज और देश की सफलता का मानक बनाना होगा। ‘मैं फिट तो इंडिया फिट’ और ‘बॉडी फिट तो माइंड फिट’ भी इसके लिए अच्छे सूत्र साबित हो सकते हैं। आजादी के बाद से ही सरकार को स्वास्थ्य पर सर्वाधिक बल देना चाहिए था, लेकिन सरकारें इस दृष्टि से उदासीन ही रही है, केवल स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दिया, स्वास्थ्य पर नहीं। पहली बार कोई प्रधानमंत्री लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की चेतना जगाते हुए उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा कर रहा है, निश्चित ही इससे भारत की तस्वीर एवं तकदीर बदलेगी, एक नये भारत का अ...
दक्षिण में हिन्दी का विरोध क्यों?

दक्षिण में हिन्दी का विरोध क्यों?

addtop, EXCLUSIVE NEWS, राज्य
गतदिनों बंगलूरू के गणेशबाग में एक जैन आचार्य के चातुर्मास के लिए लगाए गए हिंदी बैनर कोे कथित तौर पर फाड देने एवं तोड़फोड़ करने की हिंसक घटना न केवल विडम्बनापूर्ण बल्कि एक राष्ट्र-विरोधी त्रासदी है। इनदिनों दक्षिण भारत में हिन्दी भाषा का विरोध करते हुए संघर्ष एवं आन्दोलन की स्थितियां देखने को मिल रही है। इस आन्दोलन के उग्र होने का कारण हाल ही में प्रस्तुत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मसौदे में दक्षिण के गैर-हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपने का आरोप है। हालांकि इससे पहले की यह मुद्दा 1960 के दशक की भांति हिंदी विरोधी आंदोलन की तरह राजनीतिक आंदोलन का रूप लेता, केंद्र सरकार ने विवादित प्रावधान को खत्म कर दिया और आश्वासन दिया कि हिंदी किसी पर थोपी नहीं जाएगी। प्रश्न हिन्दी को थोपने या न थोपने का नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय एकता एवं अस्मिता की रक्षा का है। प्रश्न भाषा के नाम पर एक शांतिप्रिय अह...
गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया से क्यों डर रहे चिदंबरम

गिरफ्तारी की कानूनी प्रक्रिया से क्यों डर रहे चिदंबरम

addtop, EXCLUSIVE NEWS, घोटाला, विश्लेषण
आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तार वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की पिछले दिनों नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया। यह सवाल सबके मन में एक बार जरूर कौंधा कि आखिर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सामने ऐसी क्या स्थिति आ गई कि वह जांच एजेंसियों को सहयोग करने की बजाए सत्ताइस घंटे भागते-छिपते रहे। खैर उनकी गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 5दिनों की सीबीआई की रिमांड पर भेजा और आज जब रिमांड के बाद आगे की सुनवाई शुरू हुई तो सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें एक झटका और दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदम्बरम की दिल्ली हाई कोर्ट की अग्रिम जमानत के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी होने के बाद अब इसका कोई मतलब ही नहीं रह जाता है। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई से जुड़ी याचिका पर इस चरण में सुनवाई...
सेहत के लिहाज से निचले पायदान पर भारतीय डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद

सेहत के लिहाज से निचले पायदान पर भारतीय डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद

addtop, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण
बदलती जीवन शैली के साथ खानपान के तौर-तरीके बदल रहे हैं और डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। लेकिन, एक नए वैश्विक सर्वेक्षण में भारतीय डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद और पेय सेहत के लिहाज से सबसे निचले पायदान पर पाए गए हैं। दुनिया के 12 देशों में चार लाख से अधिक खाद्य एवं पेय उत्पादों का विश्लेषण करने के बाद द जॉर्ज इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल हेल्थ के शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं। भारतीय डिब्बाबंद खाद्य एवं पेय उत्पादों में ऊर्जा का औसत स्तर सबसे अधिक 1515 किलोजूल/प्रति ग्राम और दक्षिण अफ्रीकी खाद्य उत्पादों में सबसे कम 1044 किलोजूल/प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।  इस सर्वेक्षण में ब्रिटेन के डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद सबसे अधिक गुणवत्तापूर्ण पाए गए हैं। सेहतमंद डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों के मामले में अमेरिका दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। ब्रिटेन को सर्वाधिक 2.83, अमेरिका को...
सौंदर्य उत्पाद बनाने में उपयोगी हो सकता है रेशम प्रोटीन

सौंदर्य उत्पाद बनाने में उपयोगी हो सकता है रेशम प्रोटीन

addtop, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण
रेशम के धागों को उत्कृष्ट कपड़ा बनाने के लिए सदियों से जाना जाता है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अब रेशम कीटों से उत्पादित होने वाले सेरिसिन नामक प्रोटीन के औषधीय गुणों की पहचान की है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस प्रोटीन का उपयोग सौंदर्य प्रसाधन एवं त्वचा की देखभाल से जुड़े कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने में किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि सेरिसिन का आणविक भार, संरचना और मेटाबोलाइट्स की मात्रा रेशम के कोवों (कोकून) से उसके निष्कर्षण के तरीकों पर निर्भर करती है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के रेशम कीटों से सेरिसिन के निष्कर्षण की नई विधियां विकसित की हैं और इन विधियों से प्राप्त सेरिसिन के गुणों का मूल्यांकन किया है। सेरिसिन प्रोटीन से पृथक किए गए तत्वों के गुणों की जांच के लिए पशुओं पर इसका परीक्षण किया गया है। इस अध्ययन में बॉम्बिक्स मोरी...
झारखंड में मिली बिल खोदने वाले मेंढक की प्रजाति

झारखंड में मिली बिल खोदने वाले मेंढक की प्रजाति

addtop, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण
भारतीय शोधकर्ताओं को झारखंड के छोटा नागपुर के पठारी क्षेत्र में स्थलीय मेंढक की बिल खोदने वाली प्रजाति मिली है। यह स्पैरोथेका वंश की मेंढक प्रजाति है, जिसे पूर्वी भारत में (नेपाल की दो प्रजातियों को छोड़कर) पाया गया है।  स्पैरोथेका वंश के बिल खोदने वाले मेंढकों की 10 प्रजातियां दक्षिण एशिया में फैली हुई हैं। झारखंड में कोडरमा जिले के नवाडीह और जौनगी गांवों में कृषि क्षेत्रों के आसपास जैव विविधता की खोज से जुड़े अभियानों के दौरान वैज्ञानिकों को मेंढक की यह प्रजाति मिली है।  यह मेंढक स्पैरोथेका वंश का सबसे छोटा सदस्य है, जिसके थूथन की लंबाई लगभग 34 मिलीमीटर है। दक्षिणी बिहार के प्राचीन भारतीय राज्य 'मगध' के नाम पर वैज्ञानिकों ने मेंढक की इस प्रजाति को 'स्पैरोथेका मगध' नाम दिया है। इस मेंढक का सामान्य नाम बिलकारी (बिल खोदने वाला) मगध मेंढक रखा गया है। इस मेंढक की संबंधित प्रजातियों म...