केजरीवाल जी, बाहरी नहीं हैं बिहारी
जिस समय बिहार की जनता भीषण बारिश के प्रकोप के कारण त्राहि-त्राहि कर रही है, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनसे सहानुभूति जताने या मददकरने की बजाय उनके आत्म सम्मान को गहरी चोट पहुंचाई है। वे यह कह रहे हैं कि “बिहार के लोग (उनका तात्पर्य झारखंड समेत समस्त पूर्वॉंचल से है) दिल्ली में 500रुपये का टिकट लेकर आ जाते हैं और फिर लाखों रुपये का मुफ्त इलाज करवाकर वापस चले जाते हैं। क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री को इतना संवेदनहीन और सडकछापहोना शोभा देता है ? क्या दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के लिए बिहारियों का आना निषेध हो? क्या दिल्ली में अन्य राज्यों का कोई हक ही नहीं है ? क्या दिल्ली बिहारवालों की राजधानी नहीं है ? क्या एम्स जैसे श्रेष्ठ अस्पताल में कोई बिहार वासी इलाज न करवाए? केजरीवाल जी, आपको इन सवालों के उत्तर तो देने ही होंगे। वे जरा यहबता दें कि वे कब से दिल्ली वाले हो गए। व...









