वस्तु एवं सेवाओं की आपूर्ति पर दरों में परिवर्तन संबंधी जीएसटी परिषद के फैसले
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज यहां जीएसटी परिषद की 35वीं बैठक हुई। नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद परिषद की यह पहली बैठक थी। इस बैठक में केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के अलावा राजस्व सचिव श्री अजय भूषण पांडे और वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। परिषद ने वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति पर निम्नलिखित जीएसटी की दरों से संबंधित परिवर्तनों की सिफारिश की है।
इलेक्ट्रिक वाहन
इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जर और इलेक्ट्रिक वाहन किराये पर लेने के बारे में जीएसटी रियायतों से संबंधित मुद्दों पर परिषद ने सिफारिश की है कि इस मुद्दे की निर्धारण समिति (फिटमेंट कमिटी) द्वारा विस्तार से जांच की जाए और अगली बैठक में परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणालियां और पवन टर्बाइन
माननीय...








