Shadow

TOP STORIES

विपक्ष क्यों हारा? मोदी क्यों जीते?

विपक्ष क्यों हारा? मोदी क्यों जीते?

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, विश्लेषण
विपक्ष के किसी नेता को इतनी बुरी हार का अंदाजा नहीं था। सभी को लगता था कि मोदी आर्थिक मोर्चे पर और रोजगार के मामले में जिस तरह जन आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतरे, तो आम जनता में अंदर ही अंदर एक आक्रोश पनप रहा है, जो विपक्ष के फायदे में जाएगा। मोदी के आलोचक राजनैतिक विश्लेषक मानते थे कि मोदी की 170 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। हालांकि वे ये भी कहते थे कि मोदी लहर, जो ऊपर से दिखाई दे रही है, अगर वह वास्तविक है, तो मोदी 300 से ज्यादा सीटें ले जाएंगे। उनके मन में प्रश्न है कि मोदी क्यों जीते? कुछ नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जबकि ज्यादातर लोग ऐसा मानते हैं कि इस आरोप में कोई दम नहीं है। दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क हैं। पर यह भी सही है कि दुनिया के ज्यादतर देश ईवीएम से चुनाव नहीं करवाते। इसलिए विपक्षी दलों की मांग है कि पुरानी व्यवस्था के अनुरूप मत पत्रों से ही मतदान होना चाहि...
मोदी यानि भारत : शौर्य और सनातन संस्कृति की विजय पताका

मोदी यानि भारत : शौर्य और सनातन संस्कृति की विजय पताका

addtop, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय
  2019 की प्रचंड जीत के महानायक सिर्फ और सिर्फ मोदी बनकर उभरे हैं। बड़ा खिलाड़ी वह होता है जो दबाव में बेहतर खेले। 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी को घेरने के लिए पूरा विपक्ष एक जुट हो गया था। पार्टी के अंदर भी उनको घेरने की कोशिश एक धड़ा लगातार कर रहा था। संघ के साथ भी संबंध पहले जितने मधुर नहीं थे। पर इन सबके बावजूद पांच साल तक लगातार किए गए काम और राष्ट्रीय परिदृश्य के विमर्श को अपने हिसाब से निर्धारित करने की कला ने मोदी को देश में सर्वमान्य नेता बना दिया था। एक साल पहले उच्चतम न्यायालय के द्वारा एससीएसटी एक्ट में बदलाव के बाद पहले मोदी ने कानून बनाकर दलितों पर अपना विश्वास कायम किया इसके बाद सवर्णों में जो नाराजगी पैदा हुयी उसकी भरपाई आर्थिक आधार पर आरक्षण करके पूरी की। इसके साथ ही किसानों की आय दुगुनी करने पर वह काम समानान्तर रूप से कर ही रहे थे। 2019 के प्रारम्भ में किसानों ...
नई सरकार की संकल्पना

नई सरकार की संकल्पना

addtop, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय
नरेंद्र मोदी का सेंट्रल हॉल में दिया गया भाषण एक ऐतिहासिक भाषण है। इसमें एक ओर बड़े बुज़ुर्गों के लिए सम्मान का भाव है तो दूसरी तरफ साथियों के लिए सुझाव हैं। इसमें एक स्वयंसेवक का अनुशासन है तो एक राजनेता नेता की चतुराई है।  नए सदस्यों के लिए मार्गदर्शन है तो देश के निर्माण का रोड मैप भी है। यह एक नया परिपक्व नरेंद्र मोदी है जो नयी पारी खेलने को पूरी तरह तैयार है। अमित त्यागी जब व्यक्ति स्वयं के अंदर गहरा उतर जाता है तब उसे बाह्य शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता है। वह अपने अंदर अंतर्निहित शक्तियों के द्वारा विश्वविजय पर निकल पड़ता है। नरेंद्र मोदी के द्वारा सेंट्रल हाल में दिया गया भाषण आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर एवं आत्मिक चिंतन से परिपूर्ण भाषण था। केदारनाथ में चिंतन और ध्यान करने के बाद यह एक नए नरेंद्र मोदी का उदय है। जिस पर भगवान शिव की कृपा दिखाई देती है। केदारनाथ में ध्यान के बा...
अखिलेश सरकार के पतन का सबसे बड़ा कारण यूपी लोकसेवा आयोग की भर्तियों में धांधलियां

अखिलेश सरकार के पतन का सबसे बड़ा कारण यूपी लोकसेवा आयोग की भर्तियों में धांधलियां

TOP STORIES, राज्य
यूपी में अखिलेश यादव सरकार के पतन का सबसे बड़ा कारण था यूपी लोकसेवा आयोग की भर्तियों में धांधलियां और उसमें व्याप्त घोर अहीरवाद!! कुल 86 एसडीएम में 54 एसडीएम यादव थे ये जानकारी आग की तरह पूरे देश मे फैल गयी, अहीरवाद का सबसे बड़ा ठप्पा लगने का प्रमुख कारण यही था और यही उनके पतन का सबसे बड़ा कारण बना!! अब यूपी लोकसेवा आयोग में बदस्तूर जारी गड़बड़ियों को रोका नही गया तो यही बदनामी योगी सरकार की भी  होनी शुरू हो चुकी है, शुक्र मनाइए कि पेपर लीक की घटना चुनाव के बाद सामने आई नही तो बड़ा मुद्दा बन जाती!! योगी आदित्यनाथ यूपी लोकसेवा आयोग की धांधलियां रोकने के लिए कटिबद्ध थे पर खुद उन्ही की पार्टी के भृष्ट तत्व उन घोटालेबाजो से साज खाए हुए हैं। 2017 में सरकार बनते ही योगी जी ने सपा सरकार में लोकसेवा आयोग के चेयरमैन नियुक्त हुए अनिरुद्ध यादव को हटाने का प्रयास किया पर उसे एक ताकतवर भाजपा नेता...
ICMR calls for ban on e-cigarettes

ICMR calls for ban on e-cigarettes

TOP STORIES, समाचार
The Indian Council of Medical Research (ICMR) has recommended complete ban on e-cigarettes and other electronic nicotine delivery systems (ENDS), based on currently available scientific evidence. In a white paper released today, the council noted that e-cigarettes and other such devices contained not only nicotine solution, which was highly addictive, but also harmful ingredients such as flavoring agents and vaporizers. “Use of ENDS or e-cigarettes has documented adverse effects on humans, which include DNA damage; carcinogenic, cellular, molecular and immunological toxicity; respiratory, cardiovascular and neurological disorders; and adverse impact on fetal development and pregnancy,” the paper noted.   The paper has rejected the argument that e-cigarettes could help smokers qui...
सीख लो कुछ चीन से भी, रोक लो आबादी

सीख लो कुछ चीन से भी, रोक लो आबादी

TOP STORIES, सामाजिक
17 वीं लोकसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (एनडीए) ने अपना कामकाज फिर से शुरू कर दिया है। यूं तो इस सरकार को देश हित में बहुत से अहम निर्णय लेने हैं, यदि सरकार देश में आबादी को रोकने के लिए भी कोई ठोस नीति लेकर आए तो इसका चौतरफा स्वागत ही होगा। अब इस मसले पर अविलंब निर्णय लेने की आवशयकता है। वैसे ही हमने अपनी आबादी को कम या काबू में करने में भारी देरी कर दी है। इसके पीछे लंबे समय तक सत्तासीन पार्टियों की वोट की राजनीति ही जिम्मेदार थी। तब एक खास समुदाय को खुश करके उनके वोट हथियाने के लिए कभी भी सत्ताधारी नेताओं ने आबादी को रोकने के संबंध में सोचा ही नहीं गया। इसी सोच के कारण उस खास समाज को भी भारी नुकसान हुआ। वह विकास की दौड़ से पिछड़ गये । इस बीच,योग गुरु बाबा रामदेव ने भी देश में जनसंख्या नियंत्र...
वीर सावरकर का विरोध करने वाले कायर है.

वीर सावरकर का विरोध करने वाले कायर है.

addtop, TOP STORIES, विश्लेषण, समाचार
कांग्रेस और वामपंथी सहित सभी सेकुलरिस्ट पार्टियां विनायक दामोदर सावरकर का मूल्यांकन काफी संकुचित दायरे में करती है. वो सिर्फ वीर ही नहीं थे बल्कि वो महान क्रान्तिकारी, चिन्तक, लेखक और कवि भी थे. कांग्रेस जब अंग्रेजों का सेफ्टी वल्व बनकर ब्रिटिश सरकार के प्रति निष्ठा की शपथ लिया करती थी. जब भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गांधी और नेहरू का  नामोनिशान नहीं था. जब कम्यूनिस्ट पार्टी, हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कहीं पैदा नहीं हई थी. उस वक्त, सावरकर भारत के सैकड़ो क्रांतिकारियों का फ्रेंड, गाईड और फिलोसोफर थे. सावरकर ब्रिटिश शासन के विरुद्ध क्रांति की आग फैला रहे थे, अभिनव भारत नामक गुप्त क्रांतिकारी दल की पहुंच और सक्रियता को बढा रहे थे. युवकों को क्रांति के लिए तैयार कर रहे थे. दूसरों की तरह वो भी पढ़ाई करने इंग्लैंड पहुंचे लेकिन वो ऐशोआराम की जिंदगी बसर कर बैरिस्टर नहीं बनना चाहत...
प्रधानमंत्री को स्वस्थ भारत ने लिखा पत्र, स्वस्थ भारत की दिशा में दिए अहम सुझाव

प्रधानमंत्री को स्वस्थ भारत ने लिखा पत्र, स्वस्थ भारत की दिशा में दिए अहम सुझाव

addtop, Today News, TOP STORIES, राष्ट्रीय
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, सादर प्रणाम! स्वस्थ भारत अभियान,स्वस्थ भारत (न्यास) व स्वस्थ भारत यात्रा के साथियों की ओर से आपको पुनः प्रधानमंत्री बनने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कर रहा हूं। आपका राष्ट्र के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि भारत के इतिहास में यह पहला मौका है जब स्वास्थ्य संबंधी कारकों ने चुनाव को इतना प्रभावित किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को चुनाव में जीत का मंत्र बनाया गया। यह इस बात का प्रमाण है कि आपकी सरकार देश के स्वास्थ्य को लेकर बहुत गंभीर है। और इस गंभीरता की जरूरत भी है। उज्ज्वला योजना से होते हुए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के रास्ते आयुष्मान भारत की जो नीतिगत सफर आपकी सरकार ने की है, उसकी मैं तारीफ करता हूं। नई स्वास्थ्य नीति को आपकी सरकार ने अंगीकार किया है। इसके लक्ष्य-निर्धारण भी स्वागत योग्य हैं। इन ...
राष्ट्रवाद के प्रेरक : वीर सावरकर

राष्ट्रवाद के प्रेरक : वीर सावरकर

addtop, TOP STORIES, सामाजिक
भारत को अजेय शक्ति बनाने के लिए "हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है और राष्ट्रीयत्व ही हिंदुत्व है' के उद्द्घोषक स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर आज तन से हमारे मध्य नहीं हैं। लेकिन उनकी संघर्षमय प्रेरणादायी अविस्मरणीय मातृभूमि के प्रति समर्पित गाथा युगों युगों तक भारतभक्तों का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी। मुख्यतः हम उनकी पुण्य जन्म व निर्वाण दिवसों पर अपनी अपनी श्रद्धांजलियां देकर दशकों पुरानी परंपरा को निभा कर राष्ट्रवाद के वाहक बन जाते है। लेकिन विचार अवश्य करना होगा कि राष्ट्र चेतना के धधकते अंगारे व हिन्दू राष्ट्र के प्रचंड योद्धा वीर सावरकर के सौपें उत्तराधिकार के लिए आज हम कितने सजग हैं? हिन्दुत्वनिष्ठ समाज को एकजुट व संगठित करके संगोष्ठी व वार्ताओं के विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा वीर सावरकर जी के अथाह राष्ट्रप्रेम से आने वाली पीढ़ी को भी अवगत करा कर उनमें भारतभक्ति की भावनाओं को अंकुरित कर...
किन्हें नामंजूर है राहुल गांधी का अध्यक्ष पद छोड़ना

किन्हें नामंजूर है राहुल गांधी का अध्यक्ष पद छोड़ना

addtop, Today News, TOP STORIES, विश्लेषण
17 वीं लोकसभा के चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद ही मात्र दिखावे भर के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश करने का नाटक किया। पर जैसी कि कांग्रेस में वंशवाद की संस्कृति बनी हुई है, उनके इस्तीफे को अस्वीकार करने का नाटक भी किया जा रहा है। कम से कम ऐसा मीडिया को कहा जा रहा है। उन्हें  कांग्रेस के वयोवृद्ध होते नेताओं जैसे मनमोहन सिंह और ए.के.एंटनी से पद पर बने रहने के लिए आग्रह करवाने का ढोंग कृत्य संपन्न किया जा रहा है । हारे हुए सेनापति राहुल को कांग्रेस के लिए अपरिहार्य बताया जा रहा है। सच में राहुल गांधी को अपने इस्तीफे को वापस लेने का दबाव डालने वालों ने या ढोंग करने वालों ने 125 बरस पुरानी कही जाने वाली पार्टी को तबाह करके ही रख दिया है। इन्हीं लोगों ने कांग्रेस के भीतर चमचागिरी की हद करते हुए जवाबदेही की संस्कृति को कभी भी पनपने ही नहीं दिया। दुर्भाग्यव...