२५ बरस के “इंटरनेट” ने दुनिया समेट ली
कोरोना के इस दुष्काल में जब आवागमन के सारे साधन बंद थे | लॉक डाउन के दौरान बंद कमरे में में सबसे बड़ी राहत तकनीक के माध्यम से विश्व के किसी भी कौने में उपस्थित अपनों से आसानी संभव वार्तालाप ने जीने की नई आशा का संचार किया | वैसे विश्व में भारत के श्रेय की गणना कम होती है, कोई माने या माने इसका श्रेय भारत को ही है | क्योंकि यह बात किसी से छिपी नहीं है भारत में प्रशिक्षित इंजीनियरों और कारीगरों ने इंटरनेट के वैश्विक विस्तार में बड़ी भूमिका निभायी है| इस इंटरनेट तकनीक की उम्र ज्यादा नहीं २५ बरस है, पर वो सारे विश्व पर राज कर रहा है |
यूँ तो विश्व में संचार और संवाद की अनेक तकनीक दशकों से मौजूद हैं | लेकिन, एक चौथाई सदी में सूचना तकनीक ने हमारे जीवन को जिस हद तक प्रभावित किया है और उस पर हमारी निर्भरता बढ़ी है, वैसा अतीत की किसी और तकनीक के साथ नहीं हुआ| आज इंटरनेट मौसम की जानकारी से लेकर ...

