सैयां हमारे घर नहीं ,हमें किसी का डर नहीं
*प्रदेश में कोरोना, कांग्रेस और भाजपा तीनों विस्फोटक स्थिति में हैं। कोरोना को रोकने के लिए फिर से लॉक डाउन लगाए जाना ही समझदार लोगों को विकल्प लग रहा है। कांग्रेस में सचिन पायलट की वापसी के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निश्चिंत हो जाना चाहिए था मगर उन्होंने अपने सभी विधायकों को बाड़े मुक्त नहीं किया है। ज़ाहिर है वे अभी भी शंकित हैं।भाजपा के हाल ये हैं कि दूसरों के घरों में ताक झांक करने वाले नेता अब अपने ही घर की झाड़ पौंछ कर रहे हैं। कुल मिलाकर कोरोना , कांग्रेस और भाजपा तीनों ही ज्वलनशील कचरे का ढेर बन चुके हैं और उन्होंने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है।*♂
*जोधपुर , कोटा , पाली, बीकानेर, धौलपुर, अलवर ही नहीं अब तो हर जिले के आंकड़े संभाले नहीं संभल रहे ।रोज़ पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। कई शहरों में आंतरिक लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं।*
*अजमेर का जिक्र किया ज...
