इमरान ने फिर अलापा राग-कश्मीर
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर कश्मीर राग अलापा है। इस बार उन्होंने इस काम के लिए 5 अगस्त का दिन चुना है, क्योंकि पिछले साल 5 अगस्त को ही भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर की विशेष हैसियत खत्म की थी और उसे दो हिस्सों में बांटकर केंद्र प्रशासित क्षेत्र बना दिया था। धारा 35 ए और 370 को बिदा कर दिया गया था। इमरान ने पाकिस्तानी कश्मीर की विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कश्मीर भी पाकिस्तान का ही है। इस पर मेरे कुछ मित्रों ने मेरी प्रतिक्रिया मांगी तो उनको मैंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय कश्मीर को भी नए नक्शे में अपना हिस्सा बता दिया है तो यदि हम पूरे पाकिस्तान को भी नक्शे में अपना हिस्सा बता दें तो क्या होगा ? इमरान ने भारत द्वारा कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के चार कारण बताए हैं और उन्हें निराधार कहा है। वे वास्तव में सच्चे कारण हैं और उनके ठोस आधार हैं। पहला कारण, भाजपा...
