Shadow

Eminent Hindi Writer Doodhnath Singh expired

नहीं रहे प्रसिद्ध कथाकार दूधनाथ सिंह
श्रद्धांजलि
दूधनाथ सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। पिछले कई दिनों से वह इलाहाबाद के फीनिक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे। प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित दूधनाथ सिंह को बुधवार रात हार्टअटैक आया था। उसके बाद गुरुवार सुबह उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था जहां उन्होंने रात करीब 12 बजे अंतिम सांस ली।

पिछले साल अक्तूबर माह में तकलीफ बढ़ने पर दूधनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली में दिखाया गया। जांच में प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि होने पर उनका वहीं इलाज चला। 26 दिसम्बर को उन्हें इलाहाबाद लाया गया। दो-तीन दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फीनिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका वहीं इलाज चल रहा था।
दो साल पहले उनकी पत्नी निर्मला ठाकुर का निधन हो चुका था। दूधनाथ सिंह अपने पीछे दो बेटे-बहू, बेटी-दामाद और नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़ गए हैं।
दूधनाथ सिंह का जीवन परिचय
मूलत: बलिया के रहने वाले दूधनाथ सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम किया और यहीं हिन्दी के अध्यापक नियुक्त हुए। 1994 में रिटायरमेंट के बाद से लेखन और संगठन में निरंतर सक्रिय रहे।
ये हैं उनकी कालजयी रचनाएं
निराला, पंत और महादेवी के प्रिय रहे दूधनाथ सिंह ने आखिरी कलाम, लौट आ ओ धार, निराला : आत्महंता आस्था, सपाट चेहरे वाला आदमी, यमगाथा, धर्मक्षेत्रे-कुरुक्षेत्रे जैसी कालजयी कृतियों की रचना की। उनकी गिनती हिन्दी के चोटी के लेखकों और चिंतकों में होती थी।

वहीं, उनके तीन कविता संग्रह भी प्रकाशित हैं। इनके ‘एक और भी आदमी है’ और ‘अगली शताब्दी के नाम’ और ‘युवा खुशबू’ हैं। इसके अलावा उन्होंने एक लंबी कविता- ‘सुरंग से लौटते हुए’ भी लिखी है।

आलोचना में उन्होंने ‘निराला: आत्महंता आस्था’, ‘महादेवी’, ‘मुक्तिबोध: साहित्य में नई प्रवृत्तियां’ जैसी स्थापनाएं दी हैं।

शुक्रवार दोपहर 2 बजे रसूलाबाद घाट पर होगा अंतिम संस्कार
निधन के बाद गुरुवार रात में ही दूधनाथ सिंह का पार्थिव शरीर प्रतिष्ठानपुरी झूंसी स्थित आवास पर ले जाया गया। शुक्रवार को दोपहर दो बजे रसूलाबाद घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *