प्रमुख बातें:
- 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021 दिया जाएगा
- खेल और स्पर्धाओं 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 की घोषणा की। 13 नवंबर 2021 (शनिवार) को शाम 4.30 बजे राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति इन विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाते हैं।
‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
‘खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन, नेतृत्व, खेल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।
‘खेल और स्पर्धाओं के उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ कोचों के लगातार उत्कृष्ट और मेधावी कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है।
‘खेल और स्पर्धाओं में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेल में योगदान दिया है और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है।
‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों समेत एनजीओ को दिया जाता है, जिन्होंने खेल के प्रचार और विकास में अहम भूमिका निभाई हो।
अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है।
इस साल इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए, जिस पर जस्टिस (सेवानिवृत्त) मुकुंदकम शर्मा (सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज) की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा विचार किया गया। इसमें प्रमुख खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक आदि शामिल थे।
समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित समीक्षा के बाद, सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है:
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | क्षेत्र |
| 1. | नीरज चोपड़ा | एथलेटिक्स |
| 2. | रवि कुमार | कुश्ती |
| 3. | लवलीना बोरगोहेन | मुक्केबाजी |
| 4. | पीआर श्रीजेश | हॉकी |
| 5. | अवनि लेखारा | पैरा शूटिंग |
| 6. | सुमित अंतिल | पैरा एथलेटिक्स |
| 7. | प्रमोद भगत | पैरा बैडमिंटन |
| 8. | कृष्णा नागर | पैरा बैडमिंटन |
| 9. | मनीष नरवाल | पैरा शूटिंग |
| 10. | मिताली राज | क्रिकेट |
| 11. | सुनील छेत्री | फुटबॉल |
| 12. | मनप्रीत सिंह | हॉकी |
- खेल और स्पर्धा 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार
| क्रमांक | खिलाड़ी का नाम | क्षेत्र |
| अरपिंदर सिंह | एथलेटिक्स | |
| सिमरनजीत कौर | मुक्केबाजी | |
| शिखर धवन | क्रिकेट | |
| चदलवदा आनंद सुंदररमन भवानी देवी | तलवारबाजी | |
| मोनिका | हॉकी | |
| वंदना कटारिया | हॉकी | |
| संदीप नरवाल | कबड्डी | |
| हिमानी उत्तम परब | मल्लखंब | |
| अभिषेक वर्मा | निशानेबाजी | |
| अंकिता रैना | टेनिस | |
| दीपक पूनिया | कुश्ती | |
| दिलप्रीत सिंह | हॉकी | |
| हरमनप्रीत सिंह | हॉकी | |
| रूपिंदर पाल सिंह | हॉकी | |
| सुरेंद्र कुमार | हॉकी | |
| अमित रोहिदास | हॉकी | |
| बीरेंद्र लाकड़ा | हॉकी | |
| सुमित | हॉकी | |
| नीलकांत शर्मा | हॉकी | |
| हार्दिक सिंह | हॉकी | |
| विवेक सागर प्रसाद | हॉकी | |
| गुरजंत सिंह | हॉकी | |
| मनदीप सिंह | हॉकी | |
| शमशेर सिंह | हॉकी | |
| ललित कुमार उपाध्याय | हॉकी | |
| वरुण कुमार | हॉकी | |
| सिमरनजीत सिंह | हॉकी | |
| योगेश कथूनिया | पैरा एथलेटिक्स | |
| निषाद कुमार | पैरा एथलेटिक्स | |
| प्रवीण कुमार | पैरा एथलेटिक्स | |
| सुहाश यतिराज | पैरा बैडमिंटन | |
| सिंहराज अधाना | पैरा निशानेबाजी | |
| भावना पटेल | पैरा टेबल टेनिस | |
| हरविंदर सिंह | पैरा तीरंदाजी | |
| शरद कुमार | पैरा एथलेटिक्स |
- खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार
(क) लाइफ- टाइम श्रेणी:
| क्रमांक | कोच का नाम | क्षेत्र |
| टी. पी. औसेफ | एथलेटिक्स | |
| सरकार तलवार | क्रिकेट | |
| सरपाल सिंह | हॉकी | |
| आशान कुमार | कबड्डी | |
| तपन कुमार पाणिग्रही | तैराकी |
- नियमित श्रेणी:
| क्रमांक | कोच का नाम | क्षेत्र |
| राधाकृष्णन नायर पी | एथलेटिक्स | |
| संध्या गुरुंग | बॉक्सिंग | |
| प्रीतम सिवाच | हॉकी | |
| जय प्रकाश नौटियाल | पैरा शूटिंग | |
| सुब्रमण्यम रमन | टेबल टेनिस |
- खेल और स्पर्धा 2021 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
| क्रमांक | क्रमांक | क्षेत्र |
| लेख केसी | बॉक्सिंग | |
| अभिजीत कुंते | चेस | |
| दविंदर सिंह गरचा | हॉकी | |
| विकास कुमार | कबड्डी | |
| सज्जन सिंह | कुश्ती |
(5) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021
| क्रमांक | श्रेणी | संस्था |
| 1. | नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान औरपोषण | मानव रचना शैक्षणिक संस्थान |
| 2. | कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन | इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड |
(6) मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2021
पंजाब विश्वविद्यालय- चंडीगढ़
