‘गृहणियां और राष्ट्र निर्माण’
महिलाएं जो केवल गृहणी हैं वे अपने घर को सम्भालने के साथ साथ घर की नींव बनकर बच्चों की शिक्षा , धर्म ,संस्कार आदि का दायित्व भी बखूबी निभा रही हैं और समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं | समाज की मुख्य धारा में उनका भी वही स्थान है जितना किसी अन्य का। और आज इन्ही गृहणियों लिए पावन चिंतन धारा आश्रम के तत्वाधान में 'गृहणियां और राष्ट्र निर्माण' कार्यक्रम आयोजित किया गया। "स्वराज सभा",'पावन चिंतन धारा' आश्रम द्वारा चलाया गया एक ऐसा प्रकल्प हैं, जहाँ अलग अलग विषयों पर चर्चाओं,डिबेट और कार्यकलापों के माध्यम से समाज और देश को संगठित करने का काम किया जा रहा हैं | "स्वराज सभा" के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों में विभिन्न वर्गों के साथ समय समय पर विभिन्न गोष्ठियां आयोजित की जाती हैं जिसमें देश को लेकर उनकी भूमिका एवं कर्तव्य पर चर्चा की जाती हैं |
पावन चिंतन धारा आश्रम का सोशल मीडिया प्रकल्प 'सन...









