Shadow

Author: Dialogue India

क्या “इस्लामिक आतंकवाद” का अंत होगा         

क्या “इस्लामिक आतंकवाद” का अंत होगा         

addtop, TOP STORIES, विश्लेषण
जघन्य हत्याकांडों के लिए कुख्यात विश्व का दुर्दान्त आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रमुख अबू बकर अल बगदादी का अंततः अंत हो गया। अमरीकी डेल्टा कमांडों ने अपने अद्भुत शौर्य व सूझबूझ का परिचय देते हुए बड़े रहस्यमयी ढंग से रविवार 27.10.2019 को सीरिया के इदलिब प्रांत के बारिशा गाँव में बगदादी को उसके सुरंग में बने हुए अति गोपनीय ठिकाने में ही स्वयं को विस्फोटकों से उड़ाने के लिए एक विशेष कुत्ते द्वारा ही विवश कर दिया गया। हज़ारों निर्दोषों को भयानक मौत देने वाला दुनिया का सबसे बड़ा व भयावह आतंकी संगठन के मुखिया को भी दर्दनाक मौत ने चीखने को विवश कर दिया। इस अभियान में बगदादी की दो पत्नियां व तीन बच्चों सहित उसके कुछ वरिष्ठ साथी भी ढेर हुए। सामान्यतः वैश्विक समाज इसको इस्लामिक आतंकवाद के अंत की आहट समझ रहा है। आतंकवाद की जनक इस्लाम की शिक्षाएं ही बगदादी जैसे खौफनाक दंरिदों की फसल उगाती है। बगदादी इ...
विज्ञान उत्सव में होगी चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश

विज्ञान उत्सव में होगी चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश

TOP STORIES, विश्लेषण
कोलकाता में 5 से 8 नवंबर तक चलने वाले 5वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान उत्सव (आईआईएसएफ)-2019 में चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।  आयोजन के पहले दिन खगोल भौतिकी और दूसरे दिन इलेक्ट्रॉनिक्स का सबसे बड़ा शिक्षण कार्यक्रम होगा। खगोल भौतिकी के शिक्षण कार्यक्रम में 1,750 और इलेक्ट्रॉनिक्स शिक्षण कार्यक्रम में 950 से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। विज्ञान उत्सव के तीसरे दिन एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा रेडियो किट असेंबलिंग का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें 400 छात्र शामिल होंगे। आठ नवंबर को मानव गुणसूत्र का सबसे बड़ा मानवीय चित्र बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें 400 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस दौरान खगोलविद स्पेक्ट्रोस्कोप के उपयोग से पृथ्वी से लाखों प्रकाश वर्ष दूर स्थित खगोलीय पिण्डों के तापमान और रासायनिक संरचना को जानने का प्रयास करेंगे। स्पेक्ट्रोस्...
मोदी जी योजनाओं की जांच करवायें

मोदी जी योजनाओं की जांच करवायें

addtop, TOP STORIES, विश्लेषण
जब से श्री नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने, तब से ‘नया भारत’ बनाने के लिए उन्होने अनेक जनोपयोगी क्रांतिकारी योजनाओं की घोषणाऐं की हैं। जैसे महिलाओं को गैस का सिलेंडर, निर्धनों के घरों में शौचालयों का निर्माण, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत, जलशक्ति अभियान आदि। हर कोई मानता है कि मोदी जी ने एक बड़ा सपना देखा है और ये सारी योजनाऐं उसी सपने को पूरा करने की तरफ है एक-एक कदम हैं।यंू तो देश का हर प्रधानमंत्री आज तक जनता के हित में कोई न कोई नई योजनाऐं घोषित करता रहा, पर मात्र 6 वर्ष में इतनी सारी योजनाऐं इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने घोषित नहीं की थीं। इन योजनाओं में से कुछ योजनाओं का निश्चित रूप से लाभ आम आदमी को मिला है। तभी 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी को दोबारा इतना व्यापक जन समर्थन मिला। पर ये बात मोदी जी भी जानते होंगे और उनसे पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप स...
स्वयं को बदले, खुद रोशनी बने

स्वयं को बदले, खुद रोशनी बने

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
भागम-भाग, तनाव एवं घटनाबहुल आज के इस युग में सकारात्मक होना, ऊर्जावान होना इंसान के लिये एक बेहतरीन बात है और इसी के माध्यम से मानव जीवन ने ऊंचाइयों को छुआ है। यह सकारात्मकता एवं ऊर्जस्विलता ही है, जिसने आम इंसानों को ऐतिहासिक पुरुषों के रूप में महानता प्रदान की है। कई बार ऐसा लगता होगा आपको कि आप ऊर्जा से भरे हुए और परिपूर्ण है। आपका घट ऊर्जा से छलछला रहा है और उस समय आपके चेहरे पर एक विशिष्ट आभा होती है, आँखों में चमक होती है, मन में प्रसन्नता ओर हृदय में होती है कुछ कर गुजरने की तमन्ना। यही वह क्षण है जो आपको जीवन में कुछ अनूठा एवं सार्थक करने का परिवेश देता है, जैसाकि द एल्कीमिस्ट ने कहा है कि-‘‘ब्रह्मांड में बीज बोओ और पूरा ब्रह्मांड आपको आपकी इच्छित वस्तु दिलाने के लिए जुट जाएगा।’’ कभी ऐसे भी लोगों को हम देखते हैं जो उम्र से युवा हैं पर चेहरा बुझा-बुझा है। न कुछ उनमें जोश है न होश। ...
शुरू होने जा रहा है वायुसेना का स्वर्णिम युग

शुरू होने जा रहा है वायुसेना का स्वर्णिम युग

addtop, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय
  भारतीय वायुसेना की सबसे बड़ी ताकत उसके विदेशी लड़ाकू विमान, जेट व उनपर लगी मिसाइलें और युद्ध सामग्री नहीं है बल्कि उसके जांबाज अधिकारी, पायलट व सैनिक हैं। इस वर्ष के 87 वें वायुसेना दिवस के मौके पर हिंडन एयरबेस पर आयोजित समारोह में एयर वाइस मार्शल संजय भटनागर के विशेष अतिथि के रूप में मुझे बहुत करीब से वायुसेना की मौजूदा स्थिति, क्षमता व गतिविधियों को देखने का मौका मिला। अपने मित्र कर्नल राहुल सिन्हा व उनके पुत्र यश व मेरे छोटे पुत्र सहज के साथ मैंने बहुत गहराई से हमारी वायुसेना की ताकत व विशेषताओं का आंकलन किया। यह आश्चर्यजनक व अफसोसजनक था कि पिछले तीन दशकों में भारत की वायुसेना को आधुनिक हथियारों, प्रशिक्षण व लड़ाकू विमानों से वंचित रखा गया और पुराने होते मिग व मिराज विमानों से जूझते हमारे वायुसेना अधिकारियों व पायलटों की एक पीढ़ी ही बूढ़ी हो गयी। मगर अब दिन बदल रहे हैं।...
विधानसभा चुनाव-2019  महाराष्ट्र में अधूरे ठाठ, हरियाणा में खड़ी हुई खाट

विधानसभा चुनाव-2019 महाराष्ट्र में अधूरे ठाठ, हरियाणा में खड़ी हुई खाट

addtop, Today News, विश्लेषण
  अब भारत का राजनीतिक परिदृश्य एकदम से बदल गया है। यूं तो देश में राष्ट्रवाद की हवा चल रही है और 370 हटने के बाद से यह हवा अब आंधी में बदल चुकी है किन्तु राज्यों की राजनीति के संदर्भ में स्थानीय मुद्दे एवं राज्य सरकार की परफॉर्मेंस भी जनता के ज़ेहन में होते हैं। अब जनता राष्ट्रवाद तो चाहती है किन्तु स्थानीय सरकार से परिणाम भी चाहती है। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम इसकी पुष्टि भी कर देते हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा और सहयोगी उतना अच्छा परिणाम नहीं दे पाये जितना उनसे शीर्ष नेतृत्व अपेक्षा रख रहा था। इसके साथ ही चुनावी राजनीति में एक विषय यह भी है कि कब, किस समय क्या निर्णय लेना है ? दोनों राज्यों में चुनाव के पहले सेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकी कैंपों पर हमला करना और सभी मीडिया संस्थानों द्वारा उसका महिमा मंडन करना केंद्र सरकार की चुनावी रणनीति को बताता है। उत्तर...
जनता के संकेतों को समझे खेमे में बंटी कांग्रेस

जनता के संकेतों को समझे खेमे में बंटी कांग्रेस

addtop, Today News, विश्लेषण
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। दोनों ही राज्यों में बेशक भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ सरकार बना रही है। कभी ये दोनों ही राज्य कांग्रेस के गढ़ रहे हैं। उस गढ़ में कभी-कभी समाजवादी विचारधारा वाले दल सेंध लगाते रहे हैं। लेकिन दोनों ही राज्यों में जिस तरह कांग्रेस ने चुनाव अभियान चलाया है, उससे लगता नहीं कि देश की इस सबसे पुरानी पार्टी ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को कोई टक्कर देने की कोशिश भी की। पूरे चुनाव अभियान के दौरान लगा भी नहीं कि कांग्रेस पार्टी ने कोई चुनावी अभियान भी चलाया। यह उस पार्टी का प्रदर्शन है, जिसने फकत एक साल पहले ही मौजूदा भारतीय राजनीति में अजेय समझी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी से तीन महत्वपूर्ण राज्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को छीन लिया था। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो लगातार तीन कार्यकाल से भारतीय जनता पार्टी ...
अयोध्या मामला : षड्यंत्रकारी वामपंथी-कांग्रेसी इतिहासकारों का अवसान काल

अयोध्या मामला : षड्यंत्रकारी वामपंथी-कांग्रेसी इतिहासकारों का अवसान काल

addtop, Today News, विश्लेषण
  देश के सबसे पुराने और विवादास्पद बना दिए गए अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है और अब फैसले का इंतजार है। सुनवाई के दौरान जहां हिंदू पक्ष ठोस सबूतों और कानूनों के आधार पर जिरह कर रहा था, वहीं सबूतों के अभाव में मुस्लिम (गैर शिया) पक्ष कोरी नाटकबाजी और लफ्फाजी में लगा रहा। मुस्लिम पक्ष आखिरी क्षण तक मामले को टालने और भटकाने का प्रयास करता रहा, लेकिन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने जैसे ठान लिया था कि वो अब इस मामले को हल करके ही रहेंगे। वो 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आशा है कि इससे पूर्व ही वो अपना निर्णय सुना देंगे। सुनवाई के अंतिम दिन जब हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने किशोर कुणाल की किताब 'अयोध्या रीविसीटेड’ और उसमें दिए गए राम जन्म भूमि के नक्शे अदालत के सामने रखने चाहे तो मुस्लिम पक्ष के वकील और कांग्रेस के बेहद करीबी राजीव धवन ने उन्हें फाड़ दि...
दिल्ली में प्रदूषण क्यों?

दिल्ली में प्रदूषण क्यों?

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य
जो लोग दिल्ली में 2008 के पहले से रह रहे हैं, वो जानते हैं कि इससे पहले दिल्ली में कभी इस तरह से धुआं नहीं भरा करता था... अगर कभी थोड़ा बहुत होता भी था, तो अधिक से अधिक 1-2 दिन के लिए, जबकि किसान पहले भी पराली जलाते ही थे। 2008 के बाद अचानक ऐसा क्या हो गया कि दिल्ली प्रतिवर्ष गैस चेंबर बनने लगी ? इस बात को समझने के लिए इन 5 बातों को जानना बहुत आवश्यक है - 1. यूट्यूब पर सर्च करें तो पाएंगे कि 2007 के बाद अचानक मीडिया के एक विशेष वर्ग ने पंजाब और हरियाणा में घटते भूजल स्तर पर स्टोरीज़ की भरमार कर दी थी, NDTv इसमें सबसे आगे था... बताया जाता था कि कैसे पंजाब और हरियाणा में धरती के अंदर का पानी सूखता जा रहा है और किसान संकट में है। 2. इन समाचारों से पैदा दबाव के बहाने पंजाब और हरियाणा सरकारों ने यह कहते हुए अप्रैल में धान बोने पर प्रतिबंध लगा दिया कि इस समय धान बोने के लिए किसान बड़े-ब...
मुसलमानों के कर्णधार कब हक देंगे औरतों और पसमांदाओं को

मुसलमानों के कर्णधार कब हक देंगे औरतों और पसमांदाओं को

addtop, Today News, TOP STORIES, सामाजिक
भारत में औरतों को  जीवन के हर क्षेत्र में समता दिलवाने का सपना पूरा होने में अभी वक्त लगेगा।  हालांकि गुजरे कुछ दशकों के दौरान औरतों ने बहुत सारे अवरोधों को पार भी किया है। वे तमाम क्षेत्रों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज भी करवा रही हैं। पर मुसलमान औरतों के आगे बढ़ने की रफ्तार बहुत ही धीमी है। उन्हें बुर्के के अंदर कैद रखने के साथ-साथ ट्रिपल तलाक जैसे  मुद्दों ने आगे ही नहीं बढ़ने दिया। तलाक वाला मसला तो अब कानूनी तौर पर हल हो गया है पर अब भी उन्हें कदम-कदम पर कठमुल्लों के फैसलों के आगे झुकना पड़ रहा है। उदाहरण के रूप में केरल  को छोड़कर अधिकतर राज्यों में मुसलमान औरतें मस्जिद में जाकर नमाज नहीं पढ़ सकती। हालांकि कुरआन में उन्हें मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ने की मनाही का कहीं उल्लेख तक नहीं है। कुरआन में औरतें को कम से कम 59 जगहों पर मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ने की बात मिलती है।  वरिष्ठ लेखक जि...