Shadow

Author: Dialogue India

सोनभद्र हत्याकांड : आदिवासियों का हक़ लूटने की कहानी

सोनभद्र हत्याकांड : आदिवासियों का हक़ लूटने की कहानी

addtop, TOP STORIES, राज्य
By राजेश कुमार आर्य उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हालही में ज़मीन पर कब्ज़े की कोशिश के दौरान हुए खूनी संघर्ष में 10 आदिवासी मारे गए। दरअसल यह घटना दो तरह के सवाल खड़े करती है, पहला उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और दूसरा जंगल की ज़मीन को लेकर हुए फर्जीवाड़े। यह घटना उत्तर प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न सोनभद्र जि़ले में हुई। इस जि़ले में पहाडिय़ां और जंगल भूरपूर हैं। इस वजह से यहां कल-कारखाने और खदाने भी बहुतायत में हैं। आदिवासियों का विस्थापन राबट्र्सगंज के वरिष्ठ पत्रकार आवेश तिवारी बताते हैं कि सोनभद्र जिले का औद्योगिकीकरण यहां के आदिवासियों के लिए परेशानी का सबब भी बना है। हालात यह है कि यहां के आदिवासी परिवारों को कई-कई बार विस्थापित होना पड़ा है। वो बताते हैं कि आदिवासियों को पहले रिहंद बांध के लिए विस्थापित होना पड़ा। उसके बाद उन्हें यहां बने बिज...
आनंद के माया-जाल पर शिकंजा

आनंद के माया-जाल पर शिकंजा

addtop, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण
By अनुज अग्रवाल व अतुल मोहन सिंह बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की मुखिया मायावती के भाई आनंद कुमार पर्दे के पीछे भी राजनीति में बड़े सक्रिय रहे। उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के भाई आनंद कुमार 2007 से पहले नोएडा अथॉरिटी में लिपिक (क्लर्क) के पद पर कार्यरत थे। बहुजन समाज पार्टी के हर काम में बड़ा दखल रखने वाले आनंद कुमार ने सात वर्ष में इतनी तरक्की कर ली कि अब आयकर विभाग की टीम उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के भाई और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार व उनकी पत्नी विचित्रलता के खिलाफ आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने आनंद कुमार के दिल्ली से सटे नोएडा में 400 करोड़ रुपये के एक बेनामी प्लॉट को जब्त कर लिया है। आयकर विभाग काफी समय से मायावती के भाई आनंद कुमार की संपत्ति की जांच कर रहा था। इस जांच में आयकर विभाग को ...
क्या कानून की शक्ल अख्तियार करेगा तीन तलाक का बिल

क्या कानून की शक्ल अख्तियार करेगा तीन तलाक का बिल

TOP STORIES, विश्लेषण
तीन तलाक का कान्सैप्ट इस्लाम में जायज़ है। इसकी व्याख्या पर पुनर्विचार होना चाहिए। देखने वाली बात यह है कि इस्लाम में शराब पीना हराम है। पर मुस्लिम पी रहे हैं। शराब के नशे में घर आते हैं और पी पर गुस्सा करते हैं। बेखुदी की हालत में तलाक तलाक तलाक कहकर एक औरत को बेदखल कर देते हैं। चूंकि मुस्लिम धर्म में गुजारा भत्ता देने का कोई प्रावधान नहीं है इसलिए वह लाचार और मजबूर औरत सड़क पर आ जाती है। अब अगर अगली सुबह पति को अपनी गलती का एहसास भी होता है तो भी वह अपनी रात की गलती पर अफसोस नहीं कर सकता है। उसके पास विकल्प ही नहीं है। जो विकल्प है वह और भी भयावह है। पहले स्त्री को किसी अन्य मर्द के साथ निकाह करना होगा। वह तलाक देगा और तब वह पुन: अपने पूर्व पति के पास जा पाएगी। इस प्रक्रिया को हलाला कहा जाता है। तीन तलाक का बिल कानून बनने की स्थिति में मुस्लिम महिलाओं के पास पुरुष की गलती की सज़ा दिलवाने...
Prime Minister speech from ramparts of Red Fort calls for consolidated poll reforms

Prime Minister speech from ramparts of Red Fort calls for consolidated poll reforms

addtop, BREAKING NEWS, समाचार
  Prime Minister in his address to nation from ramparts of Red Fort on Independence Day 2019 has once again called for need of simultaneous elections to Lok Sabha and all state-assemblies, but without elaborating how it can be practically done in present outdated poll-system. Prime Minister has taken many drastic steps boldly like abolition of irrelevant portion of article 370 of the Constitution. It is utmost necessary that Prime Minister boldly takes initiative for consolidated and massive poll-reforms till now deferred for decades in name of never-to-be-achieved political consensus Chief Minister (or Prime Minister) should be simultaneously elected with Speaker and Deputy Speaker by secret and compulsory votes through EVMs equipped with VVPAT on nominations signed by at least 34-...
किसी को जीवन देने की करें पहल

किसी को जीवन देने की करें पहल

addtop, TOP STORIES, सामाजिक
आप किसी को नया जीवन दे सकते हैं, आप किसी के चेहरे पर फिर से मुस्कान ला सकते हैं। आप किसी को फिर से ये दुनिया दिखा सकते हैं। अंगदान करके आप फिर किसी की जिंदगी को नई उम्मीद से भर सकते हैं। इस तरह अंगदान करने से एक महान् शक्ति पैदा होती है, वह अद्भुत होती है। इस तरह की  उदारता मन की महानता की द्योतक है, जो न केवल आपको बल्कि दूसरे को भी खुशी देती है। किसी व्यक्ति के जीवन में अंगदान के महत्व को समझने के साथ ही अंगदान करने के लिये आम इंसान को प्रोत्साहित करने के लिये 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की उपयोगिता अंगों की अनुपलब्धता के कारण बढ़ती जा रही है। भारत में ही हर साल लगभग 5 लाख लोग अंग प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रत्यारोपण की संख्या और अंग उपलब्ध होने की संख्या के बीच एक बड़ा फासला है। अंग दान एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें अंग दाता अंग ग्राही को अंगदान ...
क्रांत परम्परा से ऋषि बने महामानव

क्रांत परम्परा से ऋषि बने महामानव

addtop, EXCLUSIVE NEWS, संस्कृति और अध्यात्म
महर्षि अरविन्द जन्म जयन्ती- 15 अगस्त 2019 पर विशेष देश को आजादी दिलाने में जिन महान क्रांतिकारियों का योगदान रहा है, उनमें  महर्षि अरविन्द शीर्ष पर है, इन्होंने युवा अवस्था में स्वतन्त्रता संग्राम में क्रान्तिकारी के रूप में भाग लिया, किन्तु बाद में यह एक योगी एवं दार्शनिक बन गये और इन्होंने पांडिचेरी में एक आश्रम स्थापित किया। वे देश की राजनीतिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक क्रांति के सशस्त हस्ताक्षर थे। वे एक क्रांतिकारी, योगी, मनीषी, साहित्यकार, समाज-सुधारक, विचारक एवं दार्शनिक थे। क्रांतिकारी इसलिए की वे गरमदल के लिए प्रेरणास्रोत थे और दार्शनिक इसलिए की उन्होंने ‘क्रमविकास’ का एक नया सिद्धांत गढ़ा। दर्शनशास्त्र में जीव वैज्ञानिक चाल्र्स डार्विन के साथ उनका नाम भी जोड़ा जाता है। उन्हीं के आह्वान पर हजारों बंगाली युवकों ने देश की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदों को चूम लिया था...
अखण्ड भारत

अखण्ड भारत

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
हर साल 14 अगस्त आता है, चला जाता है किन्तु 1947 के भीषण विभाजन की टीस भरी यादें छोड़ जाता है। हम अपने मन के उस संकल्प को पुनः नया करते हैं कि भक्त प्रह्माद की नगरी मुल्तान, जहाँ नरसिंह अवतार हुआ, श्री राम के पुत्रगण कुश व लव द्वारा बसाये गये कुशपुर (कुसूर) और लवपुर (लाहौर) जहाँ गुरु अर्जुनदेव, वीर हकीकत राय तथा भगत सिंहराजगुरु, सुखदेव बलिदान हुए, भारत के पुत्र तक्ष की नगरी तक्षशिलाछोटे पुत्र पुष्कल की पुष्कलावती, हिंगलाज माता का शक्तिपीठ, पाण्डवों की स्मृति संजोये कटाक्षराज (कटासराज, गुरु नानक देव का पंजा साहिब, ढाकेश्वरी माता का मंदिर, चट्टाम- यशोहर (जैसोर) खुलना के शक्तिपाठ - ये सब हमें फिर सुलभ होंगे। 1947 का रक्त-रंजित विभाजन पश्चिमी भाग में 8 लाख वर्ग किलोमीटर भूमि पर पाकिस्तान तथा पूर्वी भाग में 1.50 लाख वर्ग किलोमीटर में पू. पाकिस्तान बना दिया गया। लगभग 1.50 करोड़ हिन्दू इ...
हम जंग न होने देंगे, विश्व शांति के हम साधक हैं, जंग न होने देंगे

हम जंग न होने देंगे, विश्व शांति के हम साधक हैं, जंग न होने देंगे

addtop, Today News, विश्लेषण
16 अगस्त - विश्वात्मा अटल जी की पुण्य तिथि पर शत्-शत् नमन! मैं जी भर जिया, मैं मन से मरूं, लौटकर आऊँगा, कूच से क्यों डरूं? - विश्वात्मा अटल जी ‘विश्व शांति के हम साधक हैं जंग न होने देंगे, युद्धविहीन विश्व का सपना भंग न होने देंगे। हम जंग न होने देंगे..’ इस युगानुकूल गीत द्वारा महान युग तथा भविष्य दृष्टा कवि अटल जी ने सारी मानव जाति को सन्देश दिया था कि विश्व को युद्धों से नहीं वरन् विश्व शांति के विचारों से चलाने में ही मानवता की भलाई है। इस विश्वात्मा के लिए हृदय से बरबस यह वाक्य निकलता है - जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि। विश्व शान्ति के महान विचार के अनुरूप अपना सारा जीवन विश्व मानवता के कल्याण के लिए समर्पित करने वाले वह अत्यन्त ही सरल, विनोदप्रिय एवं मिलनसार व्यक्ति थे। सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक अच...
अब कश्मीर में क्या होगा?

अब कश्मीर में क्या होगा?

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, राज्य
जहाँ सारा देश मोदी सरकार के कश्मीर कदम से बमबम है वहीं अलगाववादी तत्वों के समर्थक अभी भी मानते हैं कि घाटी के आतंकवादी फिलिस्तानियों की तरह लंबे समय तक आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे। जिसके कारण अमरीका जैसे-शस्त्र निर्माता देश भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ाकर हथियारों बिक्री करेंगे। उनका ये भी मानना है कि केंद्र के निर्देश पर जो पूंजी निवेश कश्मीर में करवाया जाएगा, उसका सीधा लाभ आम आदमी को नहीं मिलेगा और इसलिए कश्मीर के हालात सामान्य नहीं होंगे। पर ये नकारात्मक सोच है। इतिहास गवाह है कि मजबूत इरादों से किसी शासक ने जब कभी इस तरह के चुनौतीपूर्णं कदम उठाये हैं, तो उन्हें अंजाम तक ले जाने की नीति भी पहले से ही बना ली होती है। कश्मीर में जो कुछ मोदी और शाह जोड़ी ने किया, वो अप्रत्याशित और ऐतिहासिक तो है ही, चिरप्रतिक्षित कदम भी है। हम इसी कॉलम में कई बार लिखते आए हैं, कि जब कश्मीर...
युवा पुरुषार्थ के नये छंद रचें

युवा पुरुषार्थ के नये छंद रचें

addtop, BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
युवा क्रांति का प्रतीक है, ऊर्जा का स्रोत है, इस क्रांति एवं ऊर्जा का उपयोग रचनात्मक एवं सृजनात्मक हो, इसी ध्येय से सारी दुनिया प्रतिवर्ष 12 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाती है। सन् 2000 में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन आरम्भ किया गया था। यह दिवस मनाने का मतलब है कि युवाशक्ति का उपयोग विध्वंस में न होकर निर्माण में हो। पूरी दुनिया की सरकारें युवा के मुद्दों और उनकी बातों पर ध्यान आकर्षित करे। न केवल सरकारें बल्कि आम-जनजीवन में भी युवकोें की स्थिति, उनके सपने, उनका जीवन लक्ष्य आदि पर चर्चाएं हो। युवाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इन्हीं मूलभूत बातों को लेकर यह दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानन्द ने भारत के नवनिर्माण के लिये मात्र सौ युवकों की अपेक्षा की थी। क्योंकि वे जानते थे कि युवा ‘विजनरी’ होते हैं और उनका विजन दूरगामी...