क्यों बदजुबान सिद्धू हुए बेलगाम ?
नवजोत सिंह सिद्धू बदजुबान तो पहले से ही थे, वे अब पूरी तरह बेलगाम भी हो चुके हैं। वे कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने के नाम पर समाज को तोड़ रहे हैं। वे एक भयानक खेल रहे हैं। उन्हें शायद खुद ही मालूम नहीं है कि वे अपनीगैर-जिम्मेदारानाबयानबाजी से समाज और देश को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं। अपने हालिया बिहार के दौरे के समय वे मुसलमानों से खुलेआम कह रहे थे कि इस क्षेत्र में उनकी'आबादी 64 फीसद है' और यदि वे'मिल जाएं' तो मोदी को' हरा सकते' हैं। बसपा नेत्री मायावती ने भी सहारनपुर की सभा में इस तरह का आहवान किया है । पर सिद्धू तो बार-बार मुसलमानों को गोलबंद होने के लिए कह रहे हैं। याद नहीं आता कि कभी किसी ने इस तरह से, किसी धर्म विशेष के मतदाताओं का आहवान किया हो। वे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जाकर इमरान प्रतापगढ़ी के हक में भी मुसलमानों को वही सलाह देते हैं,जो बिहार के कटिहार में जाकर दे आए थ...









