
108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 02 जनवरी (इंडिया साइंस वायर): 108वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3 जनवरी से राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू), महाराष्ट्र में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जनवरी, 2023 को इस पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है।
इस वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस की मुख्य विषयवस्तु "महिला सशक्तिकरण के साथ सतत् विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी" है। कार्यक्रम की मेजबानी आरटीएमएनयू अपने अमरावती रोड परिसर में कर रहा है। विज्ञान कांग्रेस के तकनीकी सत्र को 14 वर्गों में बांटा गया है। इन समानान्तर चलने वाले 14 वर्गों के अलावा, महिला विज्ञान का...