मत छोड़ो पाक का झंडा फहराने वालों को
आर.के.सिन्हा
इंग्लैंड के ओवल में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को मात दी। ठीक है, जब दो टीमें भिड़ेगी तो एक के हिस्से में विजय और दूसरे को मिलेगी पराजय। पर पाकिस्तान की जीत का जश्न भारत में मनाया जाए, यह बात गले नीचे नहीं उतरती। पर यही हुआ।
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पाकिस्तान के नारे लगाकर, पटाखे छोड़कर पाकिस्तान के फाइनल में जीतने का जश्न मना रहे थे। इससे मिलता –जुलता मामला रुड़की में भी सामने आया है। पाकिस्तान की जीत पर रुड़की में एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने आतिशबाजी कर लोगों की भावनाएं भड़काने एवं माहौल खराब करने का प्रयास किया। कश्मीर के विभिन्न इलाक़ों में जो कुछ भी हुआ वह तो सारा देश जान गया है। इन शर्मनाक देशद्रोही घटनाओं को दुहराने की ज़रूरत तक नहीं है।...









