सफदरजंग अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी सुविधा राष्ट्र को समर्पित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने आज यहां सफदरजंग अस्पताल (एसजेएच), नई दिल्ली में रोबोटिक सर्जरी को राष्ट्र के लिए समर्पित किया।
सफदरजंग अस्पताल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन भारत के सबसे बड़े तृतीयक उपचार परामर्श केंद्रों में से एक है, जो देश भर से आए प्रोस्टेट, गुर्दे, मूत्राशय के कैंसर जैसे यूरो-ऑन्कोलॉजिकल कैंसर और गुर्दे खराब होने जैसी बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों को सेवाएं देता है।
यह सभी गरीब मरीजों के लिए मुफ्त रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू करने वाला भारत का पहला केंद्रीय सरकारी अस्पताल है। रोबोटिक सर्जरी में मरीज को कम से कम सर्जरी से गुजरना पड़ता है, रोगियों और कैंसर और गुर्दे खराब होने जैसी गंभीर बीमारियों पीड़ित मरीजों की मृत्यु जैसे मामलों में कमी आती है। रोबोटिक सर्जरी में 3-डी विजन, 10 गुनी ज्यादा और सटीकता के साथ अंग विच...









