वन महोत्सव मनाने के लिए पर्यावरण मंत्री करेंगे पौधा रोपण अभियान का नेतृत्व
केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन वन महोत्सव मनाने के लिए एक महीने तक चलने वाले पौधा रोपण अभियान का नेतृत्व करेंगे, जो 5 जुलाई से शुरू हो रहा है। पौधा रोपण अभियान कल दिल्ली के रामलीला पार्क, सीसी कॉलोनी, मॉडल टाउन में आयोजित किया जाएगा तथा 6 जुलाई को डिस्ट्रिक पार्क, पश्चिम विहार में आयोजित किया जाएगा। मंत्री महोदय पौधा रोपण करेंगे तथा स्थानीय निवासियों को वृक्षारोपण करने के लिए पौधे वितरित करेंगे। डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों को स्थानीय देसी पौधे लगाने की सलाह दी है, क्योंकि यह स्थानीय जलवायु के अनुकूल होते हैं, तथा स्थानीय पक्षियों, कीड़ों और जानवरों के लिए भी सहायक होते हैं।
देश में वन आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘वन धन’ पर जोर देते हुए श्री हर्षवर्धन ने कहा कि जैव विविधता में सुधार और प्रकृति के साथ रहने...







