बॉलीवुड में भी नए कन्टेंट में फिल्में बन रही हैं -रोहिणी मुंजाल
बॉलीवुड में भी नए कन्टेंट में फिल्में बन रही हैं -रोहिणी मुंजाल
-अनिल बेदाग-
दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों में अपनी नई पहचान बनाने वाली रोहिणी मुंजाल बेहद खूबसूरत और अभिनय में पारंगत अभिनेत्री है। वह मुम्बई की रहवासी है और यहीं उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की है। रोहिणी एक शिक्षित परिवार से आती है। पहले उसकी जिंदगी भी दूसरी लड़कियों जैसी थी लेकिन रोहणी की किस्मत में अभिनेत्री बनना लिखा था। उसकी मित्र कास्टिंग डायरेक्टर है जिसने एक फिल्म के लिए अपनी दोस्त रोहणी को बुलाया। रोहिणी ने ऑडिशन दिया और वह सिलेक्ट हो गई। उसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री काम कर रही है।
अपने अभिनय और नृत्य में निखार लाने के लिए रोहिणी ने ट्रेनिंग भी ली है। तमिल, तेलगु, हिंदी, मराठी फिल्मों में वह निरन्तर काम कर रही है। साथ ही कई मॉडलिंग असाइनमें...









