‘स्टेशन मास्टरों की सभी जायज मांगों पर सकारात्मक दृष्टि से विचार किया जाएगा’: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा
भारतीय रेल के परिचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि उनकी सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। वे आज यहां तालकटोरा स्टेडिय में आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की 48वीं द्विवार्षिक आम सभा एवं संकल्प विराट महासम्मेलन का उदघाटन कर रहे थे। सम्मेलन में कोंकण रेलवे सहित रेलवे के सभी 16 जोन से करीब 4000 स्टेशन मास्टर भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का संयोजन दिल्ली मंडल ने किया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी, पैसेंजर सर्विस कमीशन के अध्यक्ष रमेश चन्द्र रतन, मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री राजीव सक्सेना, चेयरमैन रेलवे कमेटी, महासचिव एआईआरएफ शिवगोपाल मिश्रा, गुमान सिंह, एनएफआईआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवर मण्डल परिचालन प्रबंधक दिल्ली आदि अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
श्री सिन्हा ने आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसो...








