राष्ट्रविरोधी शक्तियों के मुंह पर बड़ा तमाचा है मिशन वंदेमातरम – रमेश विधुड़ी
चन्द्रशेखर आजाद के राष्ट्रप्रेम व बलिदान को व्यर्थ न जाने देंगे, जन जन में उनके देशप्रेम के भाव को अंदर तक भर देंगे। इस भाव को लेकर काम कर रहे मिशन वंदेमातरम के चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कार्यक्रम व स्वराज रक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में न्याय मूर्ति ज्ञानसुधा जी, सांसद रमेश विधुड़ी जी, प्रो पी डी शर्मा (उपकुलपति, एमिटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम), आईपीएस जितेंद्र मणि जी, कवि राजेश चेतन जी व राधाकांत जी, शिक्षाविद ईश्वरदयाल जी व राश्मीजी, मौलिक भारत के महासचिव अनुज अग्रवाल जी, मिशन वंदेमातरम के संयोजक जितेंद्र जी, अधिवक्ता सुनील मग्गो जी व अश्विनी दुबे जी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति ज्ञानसुधा मिश्रा जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बहुत ही आवश्यक हैं और समाज को किसी मुद्दे पर जागृत करने व एकमत कर उसे समाज व व्य...







