सुमेधानंद के खिलाफ हंगामा खड़ा करने में जातिवाद समीकरण
राजस्थान, सीकर, अलग अलग जगह से 5-10 असंतुष्ट कार्यकर्ता नजऱ आ रहे हैं जिनमें कॉलेज के वो लड़के भी हैं जो एबीवीपी अध्यक्ष का पत्ता साफ़ कर चुके थे। सांसद का चुनाव राज्य का चुनाव नहीं होता, प्रधानमंत्री के चयन का चुनाव होता है मगर सांसद सीट पर दावेदारी को मजबूत करने के लिए वर्तमान उम्मीदवार का हार जाना जरुरी है जिसके चलते अगले चुनाव में उम्मीदवारी का समीकरण बदलने लगेगा।
सीकर जिले में 8 -0 की करारी हार झेल चुकी भाजपा, इल्जाम सांसद पर
सीकर में भाजपा पूरी तरह साफ़ हो गई। 8 सीटों में से एक भी नहीं आना कोई हल्की बात नहीं है। दरअसल यहां किसी भी विधायक ने जनता के साथ ऐसा कोई कनेक्ट ही नहीं बनाया जिससे वह उन्हें अपना पसंदीदा उम्मीदवार समझने लगते। केवल अपने कार्यकर्ताओं का काम करवाकर जहां बाकि जनता को तो नाराज़ किया ही वहीं कार्यकर्ताओं में भी सौ फीसदी संतुष्टि नहीं हैँ। एंटी इनकम्बेंसी भी होत...









