भाजपा के लिए कश्मीर में अब सरकार से बाहर आने का वक्त आ चुका है!
मेरी समझ से कश्मीर में अब भाजपा को पीडीपी से संबंध तोड़ लेना चाहिए। एक प्रयोग किया था, फेल हो गया। इसे मानने में कोई हर्ज नहीं है। यह ईगो का सवाल नहीं है।
मेरे हिसाब से केंद्र और महबूबा की सरकार में तालमेल नहीं बैठ पा रहा है, जिससे मोदी सरकार हुर्रियत के नेता गिलानी, यासिन मलिक, मीर वाइज आदि के प्रति आर्थिक नाकेबंदी के अलावा कोई और कठोर कदम नहीं उठा पा रही है।
जिस तरह आज नमाजियों की भीड़ ने कश्मीरी पुलिस के डीसीपी अय्यूब पंडित को पीट-पीट कर मारा है वह दर्दनाक है। और जिस तरह अय्यूब का परिवार यह कह रहा है कि वह सेना का जवान नहीं था, वह काफिर नहीं था कि उसकी हत्या कर दी, वह भी डरावना है।
क्या सेना के जवान और काफिर यानी जो इस्लाम में विलीव नहीं करते, उनकी हत्या करेंगे कश्मीरी? आज घर को घर के चिराग से आग लगी है!
जीवे-जीवे पाकिस्तान का नारा लगाते-लगाते कश्मीर का एक बड़ा समूह मानसिक ...









