विवादित बयान से संविधान का अपमान ?
डॉ. अजय कुमार मिश्रादेश में चल रहें अलग-अलग बयानों से कई विवाद अब सामने है | समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का रामचरित मानस पर दिया गया बयान जहाँ जबरजस्त विवादों में है और उन पर F.I.R. भी दर्ज किया गया है, वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का जातिगत व्यवस्था के लिए ब्राम्हणों को जिम्मेदार बताना, अब विवादों के घेरे में आ गया है | एक तरफ जहाँ समर्थक सफाई दे रहे है, वही विपक्ष के साथ-साथ कई संगठन और लोग दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहें है | ऐसे में आम जन मानस के मन में इन बयानों को लेकर कई प्रश्नों का आना स्वाभाविक है |एक तरफ जहाँ आम आदमी के कई जमीनी मुद्दे है जो चीख-चीख कर इन राजनैतिक ज्ञानियों से आग्रह कर रहें है की उनपर बयान दे, वही दूसरी तरफ आम लोगों को आपस में बाटने वाले राजनीतिक बयान अब सुर्खियाँ बटोरने लगे है | जिन्हें हम समाज का नेतृत्वकर्ता मा...









