Shadow

राष्ट्रीय

सैनिक सेवा की अनिवार्यता का समय

सैनिक सेवा की अनिवार्यता का समय

राष्ट्रीय, समाचार
अब समय आ गया है कि सरकारी कर्मचारियों और 12 लाख से ऊपर की आय वालों के लिए आर्मी सर्विस अनिवार्य की जाए, ताकि देशभक्ति नारों से निकलकर वास्तविक रंग में आए और सबको पता चले कि कैसे एक फौजी देश की धड़कन है। जो वतन की मिट्टी के लिए कुर्बान होता है अपना सब कुछ भूलकर।  इनकम टैक्स की तर्ज और रिजर्वेशन के आधार पर आर्मी सर्विस के साल निर्धारित किए जाएं। हर देशवासी को सीमा सेवा का मौका मिलना ही चाहिए। ग्रुप  , बी और 12 लाख से ऊपर की आय वाले परिवार के के लिए तो ये इस वतन में रहने की प्रथम शर्त होनी चाहिए। -डॉ सत्यवान सौरभ अब समय आ गया है कि सरकारी कर्मचारियों और 12 लाख से ऊपर की आय वालों के लिए आर्मी सर्विस अनिवार्य की जाए, ताकि देशभक्ति नारों से निकलकर वास्तविक रंग में आए और सबको पता चले कि कैसे एक फौजी देश की धड़कन है। जो वतन की मिट्टी के लिए कुर्बान होता है अपना सब कुछ भूलकर।&nb...
हिन्दी ही है नया भारत-सशक्त भारत का आधार

हिन्दी ही है नया भारत-सशक्त भारत का आधार

TOP STORIES, राष्ट्रीय, साहित्य संवाद
ललित गर्ग विश्व योग दिवस, विश्व अहिंसा दिवस आदि भारतीय अस्मिता एवं अस्तित्व से जुड़े विश्व दिवसों की शृंखला में विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विश्व हिंदी दिवस पहली बार 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था। आज हिन्दी विश्व की सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली तीसरी भाषा है, विश्व में हिन्दी की प्रतिष्ठा एवं प्रयोग दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन देश में उसकी उपेक्षा एक बड़ा प्रश्न है। सच्चाई तो यह है कि देश में हिंदी अपने उचित सम्मान को लेकर जूझ रही है। राजनीति की दूषित एवं संकीर्ण सोच का परिणाम है कि हिन्दी को जो सम्मान मिलना चाहिए, वह स्थान एवं सम्मान आजादी के अमृत महोत्सव मना चुके राष्ट्र में अंग्रेजी को मिल रहा है। अंग्रेजी और अन्य विदेश...
भारत अवसरों की भूमि है और प्रवासी भारतीयों को यह संदेश विश्व भर में ले जाना चाहिए: श्री पीयूष गोयल

भारत अवसरों की भूमि है और प्रवासी भारतीयों को यह संदेश विश्व भर में ले जाना चाहिए: श्री पीयूष गोयल

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एक नवीन भारत, एक ऐसा भारत जो वैश्विक वृद्धि की ओर ले जाएगा और जिसका विश्वगुरु बनना तय है, के लिए योगदान देने तथा उसकी रूपरेखा को आकार देने की अपील की। वह अमेरिका के न्यू जर्सी में एक समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। विदेशों में असाधारण योगदान के लिए प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत की गाथा के पथ प्रदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीयों ने भारत की समृद्ध परंपरा और संस्कृति के माध्यम से योगदान दिया है जिसने प्रवासी भारतीयों को बड़ी कंपनियों का नेतृत्व करने में सहायता की है और कई देशों के आर्थिक कल्याण में भी मदद की है। उन्होंने रेखांकित किया कि प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों के कारण भारत को वास्तव में विश्व भर में सम्म...
मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

BREAKING NEWS, Today News, TOP STORIES, राज्य, राष्ट्रीय
गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद इरफ़ान अली जी, सूरीनाम के राष्ट्रपति श्री चन्द्रिका प्रसाद संतोखी जी, मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगीगण, और प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन में विश्व भर से पधारे मेरे प्रिय भाइयों और बहनों! आप सभी को 2023 की मंगलकामनाएँ। करीब 4 वर्षों के बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक बार फिर अपने मूल स्वरूप में,  अपनी पूरी भव्यता के साथ हो रहा है। अपनों से आमने-सामने की मुलाक़ात का, आमने-सामने की बात का अपना अलग ही आनंद भी होता है, और उसका महत्व भी होता है। मैं आप सभी का 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से अभिनंदन करता हूँ, स्वागत करता हूं। भाइयों और बहनों, यहाँ उपस्थित प्रत्येक प्रवासी भारतीय अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के साथ अपने देश की माटी को नमन...
भारत में रिवर क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देगा दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’: श्री सर्बानंद सोनोवाल

भारत में रिवर क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देगा दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’: श्री सर्बानंद सोनोवाल

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, विश्लेषण, सामाजिक
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी में एमवी गंगा विलास के साथ दुनिया की सबसे लंबे रिवर क्रूज का शुभारंभ भारत के लिए रिवर क्रूज पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा। यह लग्जरी क्रूज भारत और बांग्लादेश के 5 राज्यों में 27 नदी प्रणालियों में 3,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा। श्री सोनोवाल ने कहा कि इस सेवा के लॉन्च होने के साथ रिवर क्रूज की विशाल अप्रयुक्त क्षमता के इस्तेमाल की शुरुआत होगी। इस अवसर पर बोलते हुए, श्री सोनोवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, हम उस अपार संपदा की खोज कर रहे हैं, जो हमें समृद्ध नदी प्रणाली प्रदान करती है। अंतर्देशीय जलमार्गों के म...
भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता: भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए लाभप्रद स्थिति

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता: भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए लाभप्रद स्थिति

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
क्या आप जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता किया है? हां, #IndAusECTA पर पिछले साल 2 अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे; अनुसमर्थन और लिखित उपकरणों के आदान-प्रदान के बाद, समझौता 29 दिसंबर, 2022 को प्रभावी हो गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए लाभप्रद स्थिति ऑस्ट्रेलिया, भारत को मुख्‍य रूप से कच्चे माल का निर्यात करता है, जबकि भारत परिष्‍कृत माल का निर्यात करता है। ईसीटीए इस संपूरकता पर आधारित है, जिससे दोनों देशों के लिए लाभप्रद अवसरों का निर्माण होता है। वाणिज्य और उद्योग विभाग के अपर सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने कहा "वाणिज्य विभाग ने इस साल दो व्यापार समझौतों - भारत यूएई एफटीए और इंड-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए को प्रचालनगत करने का अनूठा गौरव अर्जित किया है। इंड-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए के लागू होने से दुनिया की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं एक साथ आ गई हैं - भारत ...
गांधी की याद में प्रवासी भारतीय दिवस 

गांधी की याद में प्रवासी भारतीय दिवस 

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
मनोज कुमार इंदौर में आयोजित सत्रहवां प्रवासी भारतीय दिवस तारीख 9 जनवरी के महत्व को दर्शाता है. 9 जनवरी महज कैलेंडर की तारीख नहीं बल्कि इतिहास बदलने की तारीख है जिसका श्रेय महात्मा गांधी को जाता है. आज ही के दिन 1915 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ भारत वापस लौटे थे. 09 जनवरी 1915 की सुबह बंबई (अब मुंबई) के अपोलो बंदरगाह पर गांधी जी और कस्तूरबा पहुंचे तो वहां मौजूद हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शानदार तौर तरीके से उनका इस्तकबाल किया था. अब महात्मा गांधी के वापसी के दिन को हर साल भारत में प्रवासी दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन हर साल भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. महात्मा गांधी ने साल 1893 में 24 साल की उम्र में वकालत के लिए साउथ अफ्रीका का रुख किया था. वह वहां 21 साल तक मुकीम रहे. इस दौरा...
प्रवासी सम्मेलन- भारत की जान बसती भारतवंशियों में

प्रवासी सम्मेलन- भारत की जान बसती भारतवंशियों में

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
आर.के. सिन्हा पिछले दो सालों से कोरोना के कारण आयोजित नहीं हो पा रहा प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन आगामी 8-10 जनवरी को इंदौर में होने जा रहा है। यह सुखद संयोग ही है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के अंतिम दिन तीन देशों के राष्ट्रपति एक साथ इंदौर में मौजूद रहेंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली भी अतिथि के रूप में रहेंगे। भारत की राष्ट्रपति दोनों राष्ट्राध्यक्षों के साथ अलग-अलग मुलाकातें भी करेंगी। 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन का सिलसिला 8 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन अतिथि के रूप में आस्ट्रेलिया की सांसद जेनेटा मेस्क्रेंहेंस मंच पर देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मौजूद रहेंगी। दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दोनों प्रवासी विदेशी राष्ट्रा...
पाकिस्तान हुआ बदहाल घर में नहीं दाने, भारत को चला हड़काने 

पाकिस्तान हुआ बदहाल घर में नहीं दाने, भारत को चला हड़काने 

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
मृत्युंजय दीक्षित  दुनियाभर के आतंकवादियों की शरणस्थली बना पाकिस्तान, भारत की कूटनीति के आगे पूरी तरह से पस्त हो चुका है लेकिन बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहा।आज पाकिस्तान की हालत यह हो गई है कि रेलों का संचालन बंद होने के कगार पर है, बिजली संकट इतना गहरा गया है कि बाजारों और मैरिज हालों को जल्द बंद कराने के निर्देश जारी किये गये हैं। पाकिस्तान सरकार ने बिजली की खपत को कम करने और सरकारी खजाने पर वित्तीय भार को कम करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है लेकिन ये उपाय ऐसे हैं कि जिन्हें सुनकर हर कोई हंस  रहा है। इस बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अलग ही तर्क दिया है जो खूब वायरल हो रहा है। इन तर्कों से यह पता चल रहा है कि मदरसों में आतंकियों  को पढ़ाने वाले व पालने वाले पाकिस्तानियों के विचार किस हद तक नीचे जा चुके हैं जिन पर केवल अपना माथा पकड़ा...
शिक्षा में विदेशी दखल: इसके खतरे भी हैं ?

शिक्षा में विदेशी दखल: इसके खतरे भी हैं ?

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय
डॉ. वेदप्रताप वैदिक विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने एक जबर्दस्त नई पहल की है। उसने दुनिया के 500 श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के लिए भारत के दरवाजे खोल दिए हैं। वे अब भारत में अपने परिसर स्थापित कर सकेंगे। इस साल भारत के लगभग 5 लाख विद्यार्थी विदेशों में पढ़ने के लिए पहुंच चुके हैं। विदेशी पढ़ाई भारत के मुकाबले कई गुनी मंहगी है। भारत के लोग अपनी कड़ी मेहनत की करोड़ों डाॅलरों की कमाई भी अपने बच्चों की इस पढ़ाई पर खर्च करने को मजबूर हो जाते हैं। इन लाखों छात्रों में से ज्यादातर छात्रों की कोशिश होती है कि विदेशों में ही रह जाएं और वहां रहकर वे मोटा पैसा बनाएं। भारत से प्रतिभा पलायन का यह मूल स्त्रोत बन जाता है। अब जबकि विदेशी विश्वविद्यालय भारत में खुल जाएंगे तो निश्चय ही यह प्रतिभा-पलायन घटेगा और देश का पैसा भी बचेगा। इसके अलावा वि.वि.अ. आयोग की मान्यता है कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा-पद्धत...