क्यों अपनी कब्र खोदने पर आमादा है कांग्रेस
भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में सक्रिय और जिम्मेदार विपक्ष का होना नितॉंत अनिवार्य है। जाहिर है कि जिम्मेदार विपक्ष से जनता की यह अपेक्षा रहती है कि वह सरकार से ज़िम्मेदाराना सवाल पूछता रहे। सरकारी कामकाज पर अपनी निष्पक्ष राय दे। सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करे और कल्याणकारी और राष्ट्र हित में लिए गए फैसलों का समर्थन भी करे। पर कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया की इस छोटी सी बात को भी भूल गई है। उसे विपक्षी धर्म का निर्वाह करने में पसीना छूट रहा है। उसे तो लगता है कि विपक्ष में रहकर सिर्फ सरकार की आलोचना ही करते रहनी चाहिए।
कांग्रेस की इस तरह की नकारात्मक नीति के मात्र दो उदाहरण यहां रखना चाहता हूं। जहां सरकार का जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35 ए हटाने को लेकर सारा देश खुलेआम अतिउत्साहपूर्वक समर्थन कर रहा था, वहीं कांग्रेस इतने अहम राष्ट्र हित के मसले पर सरकार को पान...








