कोई रोके बंगाल को लहुलूहान होने से
प्रख्यात कार्टुनिस्ट सुधीर धर को एक बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मिल गईं थी। कहने लगीं कि आजकल आप हमें अपनी कार्टूनों में जगह नहीं दे रहे। इसके विपरीत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली भाजपा यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा से तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) की नेता इतनी खफा हो गई कि उन्होंने पुलिस में प्रियंका शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज करा दी। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने प्रियंका को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भिजवा दिया था। बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई । जाहिर है कि टीएमसी के नेताओं ने प्रियंका के खिलाफ ममता बैनर्जी से बिना पूछे पुलिस में केस तो दर्ज नहीं ही करवाई होगी। क्या ममता बैनर्जी जैसी वरिष्ठ नेता को शोभा देता है कि वह भाजपा की एक मामूली सी कार्यकर्ता के ...









