जीसस के समय में रोमन धर्म
---------------------------------------------------लेखक : राजेश आर्य, गुजरात
रोमन धर्म - एक रूपरेखा :
पढनें में यह थोडा विचित्र लगेगा, पर हम हमारे धर्म विषयक वर्तमान सभी विचारों को एक तरफ रख कर ही रोमन संसार में धर्म का स्वरूप और कार्य ठीक तरह से समझ सकते है। आज हमारी धर्म (मजहब या रिलीजन) की क्या अवधारणा है? प्रायः हम हमारे धर्म को पवित्र शास्त्र (वेद, बाईबल, कुरआन, आदि), संगठन या पदानुक्रम (जैसे कि विभिन्न ईसाई सम्प्रदाय, पोप, बिशप, पादरी, आदि), कर्म और उनके फल, परलोक में विश्वास, विभिन्न पूजा या उपासना पद्धति, नैतिक प्रतिबद्धता, मजहबी मान्यता (जैसे कि जीसस परमेश्वर का एकमात्र पुत्र है, जीसस ने हमारे पापों के लिए स्वयं का बलीदान दिया, आदि), धर्म और राज्य का अलगाव, आदि के संदर्भ में समझते है, पर एकमात्र यहूदी मत के अपवाद को छोड़कर, रोमन संसार के किसी भी धर्म पर इनमें से एक भी बिंदु...









