शिव सेना में उभरे ताज़ा नए सवाल
शिव सेना में उभरे ताज़ा नए सवाल
वैसे तो यह सवाल महाराष्ट्र का है, पर उसके असर देश की राजनीति पर होगा यह बात कही जा सकती है। सवाल यह है कि क्या शिव सेना पर उद्धव ठाकरे का नियंत्रण समाप्त हो चुका है या हो जायेगा? राजनीतिक पंडितों ने अभी इस पर अपनी राय ज़ाहिर नहीं की है।वैसे भी इस संबंध में कोई निष्कर्ष निकालना अभी तो जल्दबाजी ही होगी।
महाराष्ट्र विधानसभा में शिंदे के खेमे में पार्टी के अधिकतर विधायक हैं। जहां तक किसी एक विधायक या विधायक समूह की सदस्यता का मामला है, तो उसका अंतिम निर्णय तो अदालत में होगा, पर अभी यह स्थिति है कि पार्टी में औपचारिक टूट नहीं हुई है। विधानसभा से बाहर शिव सेना का संगठन किसके पक्ष में जायेगा, यह जानने के लिए इंतजार करना होगा।महाराष्ट्र में कई लोग इस बात से चिंतित है कि खुद बालासाहेब ठाकरे की सरपरस्ती में पले-बढ़े शिंदे सेना की कीमत पर भाजपा को मजबूत बना रहे ह...









