पाकिस्तान बदहाल: चिन्ता विश्व की
वर्तमान में हमारा पड़ौसी पाकिस्तान देश, राजनीतिक, आर्थिक, प्रशासनिक एवं कुछ पड़ौसी देशों के साथ पारस्परिक संबंधो की समस्या से ग्रस्त है। इन समस्याओं के प्रमुख उदाहरण इन रूपों में देखने को मिलते हैं कि पाकिस्तान की सरकार अपने नागरिको की मूलभूत आवश्यकताओं यथा -खाने की वस्तुएँ आटा, दाल, सब्जी आदि को भी गरीब व मध्यम वर्ग तक उपलब्ध कराने में असमर्थ हो चुकी है। इन आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु जनता में लूटमार की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस के भाव आसमान छू रहे हैं, जिस कारण से आज जनता के लिए कार तो क्या स्कूटर पर चलना भी सम्भव नहीं हो पा रहा है। सत्तासीन राजनेता, देश की जनता के हित की उपेक्षा कर अपने राजनीतिक विरोधियों को समाप्त करने में, सरकारी शक्तियों का दुरूपयोग कर रहे हैं। जनता का रूझान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर यथावत है, क्योंकि वो उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर उन्...









