Shadow

सामाजिक

भोपाल में आठवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का भव्य शुभारंभ

भोपाल में आठवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का भव्य शुभारंभ

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने शनिवार को भोपाल में संयुक्त रूप से इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ-2022) का उद्घाटन किया। विज्ञान के महाकुंभ के नाम से विख्यात इस महोत्सव की थीम “विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ अमृतकाल की ओर अग्रसर” है। ओम प्रकाश सखलेचा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, भारत सरकार, डॉ राजेश गोखले, सचिव जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, डॉ एन. कलैसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर एवं सचिव, डीएसआईआर, डॉ सुधीर भदौरिया, महासचिव, विज्ञान भारती, डॉ संजय मिश्रा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, निकुंज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, मध्य प्रदेश, और भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार के अन...
जी-20 इंडिया हेल्थ ट्रैक

जी-20 इंडिया हेल्थ ट्रैक

BREAKING NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
“आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थ साधनम्” के दर्शन, जिसका अनुवाद “अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ा भाग्य है” और “दुनिया में खुशी का एकमात्र मार्ग स्वास्थ्य है”, को रेखांकित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रविण पवार ने कहा, “जी-20 की भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत हम स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी को न्‍यायसंगत पहुंच दिलाने का प्रयास करने और एक ऐसा ढांचा बनाने में मदद करने की योजना बना रहे हैं, जो दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में व्‍याप्‍त असमानताओं को कम कर सके । भारत मूल्य-आधारित स्वास्थ्य सेवा के कार्यान्वयन की गति बढ़ाने और दुनिया भर में सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयासों में तेजी लाने की परिकल्पना करता है।” वह आज यहां जी-20 की भारत की अध्यक्षता के तहत स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक से इतर चिकित्सा मूल्य पर्यटन पर सत्र ...
“विरासत’ – हथकरघा गृह सज्जा उत्सव 20 जनवरी, 2023 से शुरू होगा

“विरासत’ – हथकरघा गृह सज्जा उत्सव 20 जनवरी, 2023 से शुरू होगा

BREAKING NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
कपड़ा मंत्रालय हथकरघा से तैयार गृह सज्जा उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 20.01.2023 से 30.01.2023 तक हथकरघा हाट, नई दिल्ली में विशेष हथकरघा प्रदर्शनी "विरासत' - हथकरघा गृह सजावट का जश्न आयोजित करने जा रहा है। इस बीच, लगभग एक महीने तक चलने वाली विशेष हथकरघा साड़ी प्रदर्शनी "विरासत" - भारत की 75 हाथ से बुनी साड़ियों का उत्सव' मंगलवार को संपन्न हुआ। कपड़ा मंत्रालय ने प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के 160 प्रतिभागियों ने साड़ियों की प्रसिद्ध हाथ से बनी किस्मों का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने हथकरघा क्षेत्र की परंपरा और बहुमुखी प्रतिभा दोनों का जश्न मनाया। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों से विशेष हथकरघा बुनाई का प्रदर्शन करके साड़ी बुनाई की सदियों पुरानी परंपरा पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह प्रदर्शनी 16 से 30 दिसम्‍बर और 3 से 17 जनवरी 2023 ...
पाकिस्तान के भस्मासुर 

पाकिस्तान के भस्मासुर 

TOP STORIES, विश्लेषण, सामाजिक
यह अनुमान ग़लत था कि ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अल कायदा गुट दुनियाभर में लगातार बिखरता जा रहा है। हक़ीक़त में  वक्त के साथ पाकिस्तान में अन्य  आतंकी गुट उभरते गए, जिनके निशाने पर लेकिन भारत तो था ही। यहां तक कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के निकट सहयोग से ग्वादर बंदरगाह परियोजना बना रहे चीन को स्थानीय नागरिकों का कोपभाजन का शिकार बनना पड़ा ।  वैसे इस समूचे उप-महाद्वीप में अभी भी दो बड़े सशस्त्र एवं कट्टर इस्लामिक आतंकी गुट सक्रिय हैं, एक है अफगान तालिबान और दूसरा है इसका पश्तून हमबिरादर तहरीक-ए-तालिबान ऑफ पाकिस्तान (टीटीपी)। यह दोनों गुट आईएसआई के निकट सहयोग से शुरू हुए और अब दोनों ही आईएसआई से खफा और खिलाफ हैं। टीटीपी का प्रभावक्षेत्र पाकिस्तानी खैबर पख्तूनवा के कबायली अंचल में अधिक है, हालांकि कुछ संख्या पाकिस्तान के उत्तर बलूचिस्तान इलाके में भी है। सीमांत और उत्तर के जनजातीय इल...
वृद्धावस्था में सदैव सकारात्मक कैसे रहें

वृद्धावस्था में सदैव सकारात्मक कैसे रहें

BREAKING NEWS, TOP STORIES, सामाजिक
गर्भावस्था के पश्चात जन्म लेने के बाद मानव विभिन्न अवस्थाएँ धारण करता है- यथा- शैशवावस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था, युवावस्था, प्रौढ़ावस्था तथा अन्त में वृद्धावस्था। इन सभी अवस्थाओं में जीव विभिन्न रूपों से होता हुआ अनेक क्रियाकलापों में संलग्र रहता है और अन्त में वृद्धावस्था को प्राप्त होता है। अपने पूर्व जन्मांतरों में किए गए शुभ-अशुभ कर्मों के अनुसार फलों को भोगकर अन्त में परमधाम की यात्रा पर चला जाता है।इन सभी अवस्थाओं में वृद्धावस्था जीवन का अन्तिम पड़ाव है। इस अवस्था में मानव परिपक्व हो जाता है। उसके पास अनुभवों का विशाल खजाना होता है। इस अवस्था में शारीरिक रूप से व्यक्ति कमजोर हो जाता है। बेटे-बहू, पोते-पोती, नाती-नातिन के मध्य वह अपने आपको सुरक्षित अनुभव करता है। भारतीय संस्कृति की यही विशेषता रही है। हर भारतीय इस सत्य से परिचित ही है।पाश्चात्य संस्कृति ने जिन घरों में प्रवेश कर ...
मुसलमानों पर मोहन भागवत

मुसलमानों पर मोहन भागवत

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
*डॉ. वेदप्रताप वैदिक* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागव ने ‘पांचजन्य’ साप्ताहिक को दी गई एक भेंट वार्ता में ऐसी कई बातें कही हैं, जिन पर देश के लोगों और खास तौर से संघ के स्वयंसेवकों का विशेष ध्यान जाना चाहिए। उन्होंने पहली बात यह कही है कि भारत के मुसलमानों को किसी से डरने की जरुरत नहीं है। उन्हें वैसे ही निर्भय रहना चाहिए, जैसे अन्य भारतीय रहते हैं। आजकल देश और विदेशों के कई बुद्धिजीवी यह महसूस करते हैं कि जब से मोदी सरकार कायम हुई है, भारत के मुसलमान बहुत डर गए हैं। कुछ हद तक यह बात सही है लेकिन इसका मूल कारण यह सरकार उतना नहीं है, जितना कि कुछ सिरफिरे ‘हिंदुत्ववादी लोग’ हैं, जो कि नफरत फैलाते हैं और अपने व्यवहार से लोगों में डर पैदा करते हैं। भाजपा सरकार को इन उग्रवादी और तथाकथित ‘हिंदुत्ववादियों’ के खिलाफ सख्त कदम उठाने में कोताही क्यों करनी चाहिए? सच्चाई तो यह है कि...
पर्यावरण और विकास के बीच टकराव

पर्यावरण और विकास के बीच टकराव

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
विनीत नारायणउत्तराखंड में भगवान श्री बद्रीविशाल जी के शरद कालीन पूजा स्थल और आदि शंकराचार्य जी की तपस्थली ज्योतिर्मठ(जोशीमठ) नगर में विगत एक महीने से बड़ी लंबी-लंबी दरारें आ गई थीं, जो निरंतर दिन प्रतिदिन और गहरी व लंबी होतीजा रही हैं। वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और धार्मिक लोगों के अनुसार, बेतरतीब ढंग से हुए ‘विकास’ और हर वर्ष बढ़ते पर्यटकों केसैलाब को इसका कारण माना जा सकता है।जोशीमठ नगर बद्रीनाथ धाम से 45 किलोमीटर पहले ही अलकनंदा नदी के किनारे वाले, ऊंचे तेज ढलान वाले पहाड़ परस्थित है। यहां पर फौजी छावनी और नागरिक मिलाकर 50,000 के लगभग निवासी रहते हैं। साल के छ महीने की गर्मियोंके दौरान ये संख्या पर्यटकों के कारण दुगनी हो जाती है।बद्रीनाथ धाम में दर्शनार्थी तो आते ही हैं। इसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध औली जाने वाले पर्यटक भी यहीं आते हैं। जो किबद्रीनाथ से क़रीब 50 किलोमीटर दूर है। जोशीमठ से म...
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा है

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा है

EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा है राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अपना 18वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर को पूरी तरह बच्चों को समर्पित करने के लिए आयोग ने बाल अधिकारों के बारे में बच्चों में जागरूकता फैलाने और इस प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बाल अधिकार चैंपियन बनाने के लिए 12 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) पर एक प्रश्नोत्तरी का शुभारंभ किया। स्कूली छात्रों, छात्रावासों में रहने वाले बच्चों, बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) में रहने वाले बच्चों और बेघर बच्चों से ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से इस प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए बच्चों की व्यापक भागीदारी को आमंत्रित किया गया है। यह बच्चों को उनके अधिकारों के लिए सशक्त बनाने का मंच है, जहां प्रश्नोत्तरी में उन सभी विषयों को शामिल किया गया है, जिन्हें जानना बच्चों के लिए बहुत ज...
उपद्रवी हवाई यात्रियों पर लगे कड़ा अंकुश

उपद्रवी हवाई यात्रियों पर लगे कड़ा अंकुश

TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
*रजनीश कपूर2017 में देश के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हंगामा करने वाले हवाई यात्रियों को नियंत्रित करने की मंशा से ‘नोफ़्लाई लिस्ट’ की शुरुआत की थी। परंतु इस सबके बावजूद हंगामा करने वाले उपद्रवी यात्रियों के नये-नये किस्सेरोज़ देखे जाते हैं।एयर इंडिया की न्यू यॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट की बिज़नेस क्लास में एक वृद्ध महिला के साथ हुए शर्मनाकहादसे ने दुनिया भर में भारत को शर्मसार किया है। ऐसा नहीं है कि ऐसे क़िस्से केवल भारत में या भारतीयों द्वाराही किए जाते हैं। यदि आप गूगल पर खोजेंगे तो ऐसे मामलों की एक लंबी सूची आपको मिल जाएगी। परंतु ऐसेमानसिक रोगियों के साथ सरकारें और एयरलाइंस ऐसा क्या करें जिससे इन पर अंकुश लग सके?यदि ऐसे हादसे उड़ान भरने से पहले होते हैं तो एयरलाइन ऐसे उपद्रवी यात्री को विमान से उतार सकती है। इसकेसाथ ही उसे ‘नो फ़्लाई लिस्ट’ में भी डाल सकती है। परंतु यदि ऐसा बीच हवा म...
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब चैनलों पर चलने वाली फर्जी खबरों के विरुद्ध कार्रवाई की

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब चैनलों पर चलने वाली फर्जी खबरों के विरुद्ध कार्रवाई की

TOP STORIES, घोटाला, सामाजिक
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट (एफसीयू) ने छह यूट्यूब चैनलों का भंडाफोड़ किया, जो भारत में समन्वित तरीके से काम कर रहे थे और गलत जानकारी फैला रहे थे। फैक्ट चेक यूनिट ने इन चैनलों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों का मुकाबला करने के लिए 100 से ज्यादा फैक्ट चेक वाले छह अलग-अलग ट्विटर थ्रेड जारी किए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत यूनिट की ओर से यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है जहां पूरे चैनलों का भंडाफो...