शांति के शत्रुओं से सतर्कता जरूरी*
शांति के शत्रुओं से सतर्कता जरूरी*_- बलबीर पुंज_
क्या उत्तरप्रदेश के खिलाफ कोई षड़यंत्र रचा जा रहा है? क्या यह प्रदेश के विकास पथ को अवरुद्ध करके उसे सांप्रदायिक हिंसा की लपटों में झोंकने की साजिश है? हाल ही कुछ घटनाएं, जो सतह पर अलग-अलग दिखती है, परंतु उन्हें एक अदृश्य सूत्र आपस में जोड़ता है। अभी 2 नवंबर को शाहजहांपुर में क्या हुआ? यहां मस्जिद में घुसकर कुरान जलाने के प्रकरण से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। अपमान की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम जुटे और उन्होंने भाजपा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए आगजनी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने हेतु लाठीचार्ज कर दिया। जब घटनास्थल के निकट लगे एक सीसीटीवी को खंगाला गया, तो खुलासा हुआ कि इस 'ईशनिंदा' का अपराधी ताज मोहम्मद है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने ऐसा क्यों किया, इसपर मोहम्मद ने कहा, "मैंने नह...









