Shadow

सामाजिक

शिक्षा के सँग कीजिये, भोजन उचित प्रबंध

शिक्षा के सँग कीजिये, भोजन उचित प्रबंध

TOP STORIES, राज्य, राष्ट्रीय, सामाजिक
शिक्षा के सँग कीजिये, भोजन उचित प्रबंध। पोषण सह बल से बढ़े, जीवन का अनुबंध।। बच्चों को ज्ञान के साथ स्वस्थ भोजन सशक्त बनाता है। पोषण से बच्चों की बढ़त अच्छी होती है। और दिमाग का विकास होता हैं। सही पोषण से बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है और बार-बार बीमार नहीं पड़ते। पोषण से ही बार-बार बीमार होने से बचा जा सकता है और कुपोषण के दायरे से मुक्ति भी पाई जा सकती है। सही पोषण से बीमारी नहीं होती, इसका असर एक व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है, उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होती है, बच्चों की एकाग्रता बढ़ जाती है और पढ़ाई में मन लगता है। देश का बेहतर भविष्य सुनिश्चित होता है। शोध से पता चलता है कि पोषण शिक्षा छात्रों को सिखा सकती है पहचानें कि स्वस्थ आहार भावनात्मक कल्याण को कैसे प्रभावित करता है और भावनाएं खाने की आदतों को कैसे प्रभावित कर सकती हैं। स्कूल के कर्मचारी पोषण शिक्षा को मौजूदा कार...
सैनिक स्कूल तिलैया – राष्ट्र निर्माण का अहम् भागीदार।

सैनिक स्कूल तिलैया – राष्ट्र निर्माण का अहम् भागीदार।

TOP STORIES, राष्ट्रीय, सामाजिक
सैनिक स्कूल तिलैया - राष्ट्र निर्माण का अहम् भागीदार। पुटुस से पटे हुए सड़क के दोनों किनारे। मुख्य दरवाजे पर बारिश से भीगा तोप। अंदर घुसते ही, बाईं तरफ छोटी-छोटी दकानें, जो एक बोर्डिंग स्कूल में रह रहे बच्चोँ की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने का सामर्थ्य रखते थे। मसलन टेलीफोन पीसीओ, नाई की दकान, जनरल स्टोर, स्टेशनरी शॉप, टेलर शॉप। और दाहिनी तरफ एक छोटे से पार्क में अपनी चोचं ऊपर की तरफ उठाए एक फाइटर जेट। फिर बाईं तरफ एक पानी की ऊँची सी टंकी और उसपर बने मधमुक्खी के बड़े-बड़े छत्ते जैसे छेदी टेलर मास्टर की झर्रियों से लटकती दाढ़ी। लगभग सभी सड़कों के दोनों तरफ कतार में छोटे-बड़े पेड़ – युकलिप्टस, बरगद, पीपल, सागवान और विशाल महुआ भी; झाड़ियाँ – बैगणबेलिया, चम्पा, पुटुस और एक षष्टमुखी मंदिर के आसपास छुईमुई भी। सैनिक स्कूल तिलैया, देश के सर्वश्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में से एक है। यह 16 सितंबर ...
पाकिस्तान को मदद की जरुरत

पाकिस्तान को मदद की जरुरत

BREAKING NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
*पाकिस्तान को मदद की जरुरत* *डाॅ वेदप्रताप वैदिक* पाकिस्तान में पहले से ही आर्थिक और राजनीतिक संकट गहराया हुआ है। अब प्राकृतिक संकट ने उसका दम फुला दिया है। घनघोर बरसात और बाढ़ के कारण लगभग आधा पाकिस्तान पानी में डूब गया है। सवा हजार से ज्यादा लोग मर चुके हैं। लाखों लोगों के घर ढह गए हैं। करोड़ लोगों को खाने-पीने की सांसत हो गई है। 4000 किमी की सड़कें उखड़ गई हैं। डेढ़ सौ से ज्यादा पुल ढह गए हैं। 2010 में भी लगभग ऐसा ही भयंकर दृश्य पाकिस्तान में उपस्थित हुआ था लेकिन इस बार जो महाविनाश हो रहा है, उसके बारे में प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा है कि ऐसा वीभत्स दृश्य उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा। यदि यही स्थिति दो-तीन दिन और बनी रही तो सिंधु नदी और काबुल नदी का उफनता हुआ पानी पता नहीं कितने करोड़ अन्य लोगों को अनाथ कर देगा। इस साल पाकिस्तान के सिंध और बल...
प्रदेश में नशे के विरुद्ध महाअभियान

प्रदेश में नशे के विरुद्ध महाअभियान

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, TOP STORIES, राज्य, सामाजिक
प्रदेश में नशे के विरुद्ध महाअभियान मृत्युंजय दीक्षित आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार नशे के खिलाफ एक महाअभियान आरम्भ किया गया है जिसकी हर जगह प्रशंसा और स्वागत हो रहा है। नशे के विरुद्ध इस अभियान की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे है और इसका प्रभाव सामने आने लगा है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के पीछे एक बड़ा कारण युवाओं का नशे की ओर बढ़ता झुकाव भी है। अधिकांश छोटे -बड़े अपराधों में गांव शहर कस्बों व गलियों तथा पार्कों में बैठकर नशे का धुआं उड़ाने वाले , स्मैक चरस गांजा आदि का इस्तेमाल करने वाले लोग ही शामिल होते हैं जो अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिन्होंने प्रदेश में रामराज्य की स्थापना का संकल्प लिया है अब प्रदेश के युवाओं को नशे व अपराधों की दुनिया से मुक्ति दिलाने के लिए चल पड़े हैं । अ...
भिवानी परिवार मैत्री संघ

भिवानी परिवार मैत्री संघ

सामाजिक
भिवानी परिवार मैत्री संघ राजधानी दिल्ली की सुप्रसिद्ध और प्रमुख सामाजिक संस्था भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा 28 अगस्त, 2022 को नई  दिल्ली के होटल क्राउन प्लाज़ा मे बिजनेस सेमीनार और नवरत्न ब्रांड्स 2022 की सफलता की कहानी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस में भिवानी जिले का नाम गौरवान्वित करने वाली नौ शख्सियत को सम्मानित किया  और उनका लाइव साक्षात्कार करके उनकी सफलता की कहानी को उपस्थित जन समुदाय के समक्ष प्रस्तुत किया | “माधव की पाठशाला“ बिजनेस सेमीनार का यह दूसरा संस्करण था | कार्यक्रम को तीन सत्रों मे आयोजित किया गया। श्री मद्भागवत गीता सत्र मे जोधपुर से पधारे विख्यात लाइफ कोच और ज्योतिषविद श्री बाबा व्यास ने बिजनेस और गीता विषय पर व्याख्यान दिया । महालक्ष्मी सत्र मे बिजनेस कोच श्री प्रवीन नारंग ने महालक्ष्मी के स्वरूप को विस्तार से सम...
कैसे बंद होंगे फर्जी विश्वविद्यालय ?

कैसे बंद होंगे फर्जी विश्वविद्यालय ?

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, राष्ट्रीय, सामाजिक
कैसे बंद होंगे फर्जी विश्वविद्यालय ? देश की सरकार और राज्य सरकारों को कभी इतिहास के पन्ने भी पलट कर देखना चाहिए, भारत विश्व में ज्ञान का केंद्र रहा है | कई विदेशी विद्वानों ने भारत में ज्ञानार्जन किया और भारत की उत्कृष्टता से विश्व को अवगत कराया | दुर्भाग्य आज परिदृश्य बदल गया है और बदलता जा रहा है | भारत में विश्वविद्यालय जैसे शिक्षा के बड़े संसथान तक फर्जी खड़े किये जा रहे हैं | भारत के नौ राज्यों में संचालित हो रहे २१ विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने फर्जी करार दिया है| ये संस्थान न तो छात्रों को कोई डिग्री दे सकते हैं और न ही इनके द्वारा दी गयी कोई भी डिग्री मान्य होगी| फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते हुए यूजीसी ने अभिभावकों, छात्रों और लोगों को चेतावनी भी दी है कि इन स्वयंभू संस्थानों में प्रवेश लेने से छात्रों का जीवन बर्बाद हो सकता है| अब यहाँ यह सवाल पैदा होत...
बंद होते सरकारी स्कूल

बंद होते सरकारी स्कूल

BREAKING NEWS, CURRENT ISSUE, EXCLUSIVE NEWS, सामाजिक
बंद होते सरकारी स्कूल दरअसल सरकारी स्कूल फेल नहीं हुए हैं बल्कि यह इसे चलाने वाली सरकारों, नौकरशाहों और नेताओं का फेलियर है। सरकारी स्कूल प्रणाली के हालिया बदसूरती के लिए यही लोग जिम्मेवार है जिन्होंने निजीकरण के नाम पर राज्य की महत्वपूर्ण सम्पति का सर्वनाश कर दिया है। वैसे भी वो राज्य जल्द ही बर्बाद हो जाते है या भ्र्ष्टाचार का गढ़ बन जाते है जिनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस व्यवस्था पर निजीकरण का सांप कुंडली मारकर बैठ जाता है। एक तरफ जहां प्राइवेट स्कूलों की फीस बहुत मंहगी हो गई है, वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक मुफ़्त शिक्षा दी जाती है जहां अमीर और गरीब दोनों तरह के छात्र एक साथ पढ़ सकते हैं। दूसरा प्राइवेट स्कूलों की किताबें भी बहुत मंहगी होती हैं वही सरकारी स्कूलों में किताबें मुफ़्त में मिलती हैं और सबसे बड़ी बात ...
अपराध और ड्रग्स के बीच संबंध हज़ारों है।

अपराध और ड्रग्स के बीच संबंध हज़ारों है।

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण, सामाजिक
अपराध और ड्रग्स के बीच संबंध हज़ारों है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रमुख कारण है- साथियों द्वारा स्वीकार किया जाना, आर्थिक तनाव बढ़ना, सांस्कृतिक मूल्यों में परिवर्तन, न्यूरोटिक आनंद और अप्रभावी पुलिसिंग। तभी तो हाल ही में सुशांत राजपूत के बाद भारत की सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट को असमय मौत का शिकार होना पड़ा। चाहे कारण कुछ भी रहे हो, ड्रग ने ही जान ली दोनों की। भारत में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मामले और संख्या आये दिन बढ़ती जा रही है। नशीली दवाओं का दुरुपयोग हमारे स्वास्थ्य, सुरक्षा, शांति और विकास को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। ड्रग्स से  दुर्घटनाओं, घरेलू हिंसा की घटनाओं, चिकित्सा समस्याओं और मृत्यु का उच्च जोखिम होने के साथ-साथ आर्थिक क्षमता बर्बाद हो जाती है। नशीली दवाओं पर निर्भरता, कम आत्मसम्मान, निराशा के कारण आपराधिक कार्रवाई और यहां तक कि आत्महत्या की प्रवृत्...
आकर्षण का केंद्र बना 12वाँ राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव

आकर्षण का केंद्र बना 12वाँ राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव

BREAKING NEWS, EXCLUSIVE NEWS, विश्लेषण, सामाजिक
आकर्षण का केंद्र बना 12वाँ राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव नई दिल्ली, 25 अगस्त (इंडिया साइंस वायर): विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा भारत के 12वें राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव-2022 का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। विज्ञान फिल्मों के इस मेले में देशभर से प्राप्त चुनिंदा 71 विज्ञान फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। विज्ञान संचार परिचर्चाएं, मास्टर क्लासेज, विज्ञान फिल्म निर्माण पर कार्यशाला, विज्ञान कवि सम्मेलन, और मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। 22 अगस्त को मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के विज्ञान भवन के प्रो. जगदीशचंद्र बसु सभागार में महान भारतीय वैज्ञानिक पी.सी.रे पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के साथ पाँच दिनों तक चलने वाले विज्ञान फिल्मोत्सव की शुरुआत ह...
आवारा मवेशी, घटिया दाम और कई मुद्दे

आवारा मवेशी, घटिया दाम और कई मुद्दे

राष्ट्रीय, सामाजिक
आवारा मवेशी, घटिया दाम और कई मुद्दे आवारा मवेशी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मानव निवासियों और पशु कल्याण के लिए कई खतरे पैदा करते हैं। आवारा मवेशी खड़ी फसलों को खाने और मनुष्यों पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं। कृषि उद्योग में बढ़ते मशीनीकरण ने भी मवेशियों को काम करने वाले जानवरों के रूप में उपयोग से बाहर कर दिया है, और मवेशियों के परित्याग के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। गौरक्षकों द्वारा गिरफ्तारी, उत्पीड़न और लिंचिंग के डर ने भी मवेशियों के व्यापार को कम कर दिया है। एक बार जब गाय दूध देना बंद कर देती है, तो गाय को खिलाना और उसका पालन-पोषण करना उस किसान पर आर्थिक बोझ बन जाता है जो उसका भरण-पोषण नहीं कर सकता। -प्रियंका 'सौरभ' मनुष्य, जब से इसकी रचना हुई है, पृथ्वी पर कभी भी अकेला नहीं रहा है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हम इस ग्रह को जीवों की विभिन्न प्रजा...