पुलिस की मजबूरी
पुलिस की मजबूरी
*रजनीश कपूर
हाल ही में हुई दो पत्रकारों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर से सवाल उठने
लगे हैं। ताज़ा मामला एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के एंकर की गिरफ़्तारी से सम्बंधित है। इस घटना में जिस
तरह दो राज्यों की पुलिस इस एंकर की गिरफ़्तारी को लेकर आपस में भिड़ी है वो नई बात नहीं है। कुछ
हफ़्तों पहले भी ऐसा कुछ हुआ था जब एक राजनैतिक पार्टी के प्रवक्ता की गिरफ़्तारी के समय पंजाब,
दिल्ली और हरियाणा की पुलिस आपस में उलझ गयी थी। जब कभी ऐसी परिस्थिति पैदा होती है पुलिस
अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठते आए हैं।
न्यूज़ एंकर रोहित रंजन की गिरफ़्तारी के समय हुई घटना के तथ्यों को देखें। छत्तीसगढ़ पुलिस के पास
उन्हें पूछताछ के लिए ले जाने वाला एक वारंट था। जिसका वो पालन कर रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस का
आरोप है कीं नॉएडा पुलिस ने उस वारंट को अनदेखा कर रोहित को अपनी...









