
विश्व सरकार पर विचार करने के लिए यूएनओ दिवस स्वर्णिम अवसर
24 अक्टूबर - संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर विशेष लेख
भावी विश्व संसद का पूरा ढांचा यूएनओ के रूप में 74 वर्ष पहले से सक्रिय है!
विश्व के प्रत्येक वोटर को अपने वोट की शक्ति को पहचान कर
विश्व सरकार की बनाने की घोषणा करने वाली अपने-अपने देश की राजनैतिक पार्टी
को ही अपना कीमती वोट देकर समर्थन देना चाहिए! - विश्वात्मा भरत गांधी
विश्व सरकार पर विचार करने का संसार के प्रत्येक वोटर के लिए
एकजुट होने के लिए यूएनओ दिवस स्वर्णिम अवसर है।
मानव सभ्यता के इतिहास में बीसवीं सदी सबसे बड़ी खूनी सदी रही है। - डा. कौफी अन्नान
अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री फ्रैन्कलिन रूजवेल्ट ने 1945 में विश्व के नेताओं की एक बैठक बुलाई जिसकी वजह से 24 अक्टूबर, 1945 को विश्व की शान्ति की सबसे बड़ी संस्था ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ (यू.एन.ओ.) की स्थापना हुई। प्रारम्भ में केवल 51 देशों ने ही संयुक्त राष्ट्...