प्रधानमंत्री का ब्रिक्स देशों के जल मंत्रियों की बैठक भारत में आयोजित करने का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील में अन्य सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ ब्रिक्स के ग्यारहवें शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को सम्बोधित किया ।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस बार इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय नवाचार युक्त भविष्य के लिए आर्थिक विकास बहुत ही प्रासंगिक है क्योंकि नवाचार अब हमारे विकास का आधार बन चुका है। उन्होंने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स के सदस्य देशों के बीच सहयोग मजबूत करने पर भी जोर दिया।
श्री मोदी ने कहा ‘अब हमें ब्रिक्स की दिशा पर विचार करना है, और अगले दस वर्षों में आपसी सहयोग और अधिक प्रभावी होना चाहिए।’ उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कई क्षेत्रों में सफलता के बावजूद कुछ क्षेत्रों में और प्रयास करने की काफी गुंजाइश है। प्रधानमंत्री ने आपसी व्यापार और निवेश पर विशेष ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि...









